फतेहपुर : बेसिक शिक्षा परिषद में पूर्व में की गई भर्ती में दो दर्जन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र हेराफेरी के संदेह में उजागर हो गए हैं। सूपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन में मामला उजागर होने पर विभाग ने सख्ती का मन बना लिया है।
बीएसए विनय कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे शिक्षकों के द्वारा लगाए गए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों का फर्जीवाड़ा जल्द ही सामने होगा। चूंकि अभी सत्यापन का काम गतिमान है इसलिए किसी के नाम उजागर नहीं किए जा सकते हैं। शुक्रवार को सभी बीईओ को बुलाया गया है। उनसे भी यह प्रमाण पत्र लिया जाएगा कि उनके कार्यक्षेत्र में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी पाने वालों की संख्या नहीं है। इसके बाद कानूनी कार्यवाही बढ़ाई जाएगी।
No comments:
Write comments