खुशखबरी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों का भी भविष्य सुरक्षित होने वाला है। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) ने पहल शुरू कर दी है। उप क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत आने वाले 12 जनपदों में कुल 31951 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक हैं। सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को ईपीएफ कार्यालय ने पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि पंद्रह दिन के अंदर इनका भविष्य निधि खाता खोलवाकर भविष्य निधि जमा करा दें। पत्र की प्रतिलिपि निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार, लखनऊ, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को 1 अप्रैल 2015 से भविष्य निधि अधिनियम में आच्छादित किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत यह पहल शुरू हुई है।’
>>उप क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत बारह जिलों में 31951 कार्यकर्ता व सहायक
’>>सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भेजा गया पत्रअभी हाल में सरकार ने भविष्य निधि जमा करने में कर्मचारियों के पूर्व के भविष्य निधि अंशदान (यदि नियोक्ता ने काटा नहीं है तो), जुर्माना व प्रशासनिक प्रभार में छूट दे दी है। इसका लाभ उठाते हुए यदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों का भविष्य निधि जमा किया जाता है तो इससे सरकार पर बोझ कम पड़ेगा और कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित हो जाएगा। वीवीबी सिंह, आयुक्त, उप क्षेत्रीय कार्यालय, ईपीएफ, गोरखपुर
No comments:
Write comments