बेलसर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जफरापुर के प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय/राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए जिला स्तरीय समिति ने संस्तुति कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग में 40 वर्ष की सेवा का सिला उन्हें पुरस्कार के लिए नामित कर विभाग ने दिया है। श्री गुप्ता ने अपने सेवा काल में कई कीर्तिमान भी स्थापित हो चुकी है।मण्डलीय स्काउट रैली श्री गुप्ता ने जिले को शील्ड दिलाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और कई रचनाओं से साहित्य के क्षेत्र में मिसाल बने। बेलसर के शिक्षक इस उपलब्धि से खासे गदगद हैं। शिक्षक श्री गुप्ता ने शैक्षिक तरक्की के लिए कई गतिविधियों के साथ ही साहित्य के क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया। उनके द्वारा गंगा एक झलक निबंध लिखी गई। इसके अलावा चौधराइन काकी एकांकी, बाल कहानियां व राष्ट्रीय कविताओं की अनेक रचनाएं लिखी गईं। उनका प्रकाशन डायट की ओर से प्रकाशित भी हुआ। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए राज्य भाषा संस्थान, सीमैट इलाहाबाद, एससीईआरटी लखनऊ जैसी शैक्षिक संस्थाओं ने विभिन्न प्रशिक्षणों में उन्हें बुलाकर स्थान दिया। अब उन्हें शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर बेलसर के एबीआरसी नरेन्द्र सिंह, शिक्षक नेता राजेश शुक्ला, अनूप सिंह, यशवंत पाण्डेय, वीरेन्द्र मिश्र, राखाराम गुप्ता, प्रशिक्षक रघुनाथ पाण्डेय, निवेदिता द्विवेदी आदि ने बधाई दी है।
No comments:
Write comments