कानपुर: महिला मतदान कार्मिक रात में बूथों पर नहीं रुकेंगी। शाम के समय वह नौबस्ता गल्ला मंडी में उपस्थिति दर्ज कराएंगी। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होना है। ऐसे में उन्हें सात बजे तक बूथ पर पहुंचना होगा।
रात्रि के समय बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था तो रहेगी लेकिन महिलाओं को दिक्कत आएगी। यही वजह है कि आयोग ने उन्हें बूथ पर रात्रि में ठहरने के लिए बाध्य नहीं किया है। शाम चार बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी। ऐसे में महिला मतदान कार्मिक बूथ पर जाकर उसकी लोकेशन देखेंगी, इसके बाद घर लौट आएंगी। सुबह बूथ पर समय से पहुंच जाएंगी।
मतदान के दिन जब ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा हो जाएगी तो जरूरत पड़ने पर उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने महिला मतदान कार्मिकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने को कहा है
No comments:
Write comments