लखनऊ। राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के संगठन सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने प्रदेश में गठित नई सरकार को बधाई दी है। समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों एए फारूकी, एचएन पांडेय, राजीव सिंह, वाई एन उपाध्यायए कायम राजा रिजवीए राम राज दुबे ए कमलेश मिश्र एआरपी उपाध्याय, अजय सिंह, पवन सिंह, डॉ. मौलेंदु मिश्र, राजीव श्रीवास्तव, त्रिवेणी मिश्र, अजय तिवारी, सर्वेश शुक्ल, रीना त्रिपाठी, प्रेमा जोशी, निशा सिंह, आरके पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदत्यि नाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य और मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा है कि योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 18 लाख कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक आश्वस्त हैं कि प्रदेश में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप पूरी तरह पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होगा।
समिति ने पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में योगी आदत्यि नाथ की विगत में की गई स्पष्ट घोषणाओं वक्तव्यों और लोकसभा में लिए गए उनके स्टैंड की एक बार फिर सराहना करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया है।
No comments:
Write comments