8 अगस्त तक शिक्षकों से लिए गए ऑनलाइन आवेदन, डीएम के अनुमोदन पर 30 को हुआ ट्रांसफर
8 अगस्त तक शिक्षकों से लिए गए ऑनलाइन आवेदन, डीएम के अनुमोदन पर 30 को हुआ ट्रांसफर
प्रतापगढ़ में शिक्षकों का नियम विरुद्ध तबादला
प्रतापगढ़ में शिक्षकों का नियम विरुद्ध तबादला
इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददातापरिषदीय शिक्षकों के तबादले में जमकर मनमानी हो रही है। एक ओर जहां प्रदेशभर के शिक्षकों से जिले के अंदर तबादले के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं वहीं प्रतापगढ़ में चार शिक्षकों का तबादला 30 अगस्त को प्रशासनिक आधार पर किया गया।मजे की बात है कि तबादले का अनुमोदन डीएम ने दिया है। तबादला आदेश में जिलाधिकारी को जिला शिक्षक स्थानान्तरण समिति प्रतापगढ़ का अध्यक्ष भी लिखा गया है जबकि इस प्रकार की किसी समिति का वर्तमान में कोई अस्तित्व ही नहीं है।बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह की ओर से 30 अगस्त को जारी आदेश में किसी प्रकरण की जांच में दोषी पाए जाने पर प्राथमिक विद्यालय पूरे चौहान सांगीपुर विकास खंड के सहायक अध्यापक रामजी व्यास का तबादला प्राथमिक विद्यालय किशुनदासपुर विकास खंड सदर में कर दिया गया है।यह बात समझ से परे है कि दोषी पाए जाने पर सजा के रूप में शिक्षक को शहर के पास कैसे बुला लिया गया। जिले की भूमिका खत्म होने के कारण बेचैनी : भाजपा सरकार ने जिले के अंदर तबादले में बेसिक शिक्षा अधिकारियों की भूमिका समाप्त कर दी है। पहली बार जिले के अंदर ट्रांसफर के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। इसमें भी 50 अंकों के भारांक के आधार पर चुने गए पांच स्कूल के विकल्प में से एक स्कूल आवंटित किया जाएगा। पूरी व्यवस्था पारदर्शी होने जा रही है जिसके कारण मनमाना तबादला करवाने के लिए दबाव बनाने वाले रसूखदार लोगों में बेचैनी है। राजनैतिक दबाव में तबादले का खेल : इलाहाबाद। नियम विरुद्ध तबादले के पीछे राजनैतिक दबाव की बात पता चल रही है। सूत्रों के अनुसार सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता के दबाव में तबादला कराया गया है। इसी प्रकार से जौनपुर में भी शिक्षकों के तबादले का दबाव बनाने की बात पता चल रही

No comments:
Write comments