DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, June 10, 2018

शिक्षा मित्रों ने भगवा पहन शुरू किया अनशन, मांग : शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का दर्जा

एनबीटी, लखनऊ : ईको गार्डन स्थल पर शिक्षा मित्रों ने शनिवार से अनशन शुरू कर दिया। आम शिक्षक शिक्षा मित्र असोसिएशन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा उमा देवी की अगुआई में महाराजगंज के दिनेश चंद्र ओझा, देवरिया के हरेंद्र नाथ पांडेय, औरैया के संतोष कुमार दुबे, देवरिया के प्रमोदमणि त्रिपाठी, सीतापुर के अशोक कुमार शुक्ला, कौशाम्बी के लवकुश द्विवेदी और अनिल त्रिपाठी ने भगवा कपड़े पहन कर अनशन शुरू किया। इस क्रम में रविवार को भगवा यात्रा निकालने का भी प्रयास किया जाएगा।

उमा ने बताया कि 18 मई से वह धरना दे रहे हैं पर सरकार उनकी मांगे नही पूरा कर रही है। उनकी मांग है कि आरटीई ऐक्ट 2009 के तहत 124000 पैरा टीचर को अपग्रेड करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का दर्जा और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा नियमावली के अनुसार पूर्ण शिक्षक का वेतन मान दिया जाए। उत्तराखंड की तर्ज पर भारत के राजपत्र 2017 के अनुसार सहायक अध्यापक पद पर रखते हुए चार साल में टेट उत्तीर्ण करने की छूट दी जाए। बिहार की तर्ज पर समान कार्य समान वेतन 12 महीनों का 62 साल की उम्र तक दिया जाए। मृतक शिक्षा मित्रों के परिवार को उचित मुवाजा और आर्थिक सुरक्षा हेतु उस परिवार के किसी एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए।

ईको गार्डन में आम शिक्षक एवं शिक्षमित्र असोसिएशन ने दिया धरना।

No comments:
Write comments