DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, April 19, 2023

राज्य स्तर से कोई एक समान समय तय न किए जाने से बच्चे अभिभावक व शिक्षक सभी परेशान, गर्मी के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला, अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचा

गर्मी में झुलस रहे मासूम, प्रदेश के सभी स्कूलों का समय एक समान करने की मांग


लखनऊ। प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। स्थानीय स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर से स्कूलों के समय में बदलाव शुरू किया है। इससे विभिन्न जिलों में कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में अलग-अलग समय होता जा रहा है। ऐसे में राज्य स्तर से एक समान समय तय न किए जाने से बच्चे अभिभावक व शिक्षक सभी परेशान हैं। 


अप्रैल के दूसरे सप्ताह में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय तय है। ऐसे में बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं होती है लेकिन दोपहर एक-दो बजे उन्हें घर लौटाने में काफी परेशानी होती है। क्योंकि सुबह 11-12 बजे के बाद ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं। कई जगहों पर फसलों की कटाई के मद्देनजर दिन में बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।


इसकी वजह से स्कूलों में बच्चों को पसीना बहाते हुए या खुले में पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसे लेकर अभिभावकों व शिक्षकों ने दबाव बनाना शुरू किया तो बीएसए ने अपने स्तर से स्कूलों के समय में संशोधन करना शुरू कर दिया है। हालांकि यह भी बच्चों को राहत नहीं दे पा रहा है। अभिभावकों व शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि शासन स्तर पर स्कूलों का समय निर्धारित किया जाए। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल का समय इस तरह तय किया जाए कि बच्चे 12 बजे के पहले घर आ जाएं।


राज्य स्तर से कोई एक समान समय तय न किए जाने से बच्चे अभिभावक व शिक्षक सभी परेशान

गर्मी के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूलों का समय बदला, अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचा


लखनऊ। प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी में अन्य लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे ज्यादा ही परेशान हैं। 


इसे लेकर स्थानीय स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारियों अपने स्तर से स्कूल के समय में बदलाव शुरू किया है। किंतु अलग-अलग जिले में अलग-अलग समय होता जा रहा है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर राज्य स्तर से कोई एक समान समय तय न किए जाने से बच्चे अभिभावक व शिक्षक सभी परेशान हैं।


अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शासन की ओर से स्कूलों के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक का समय तय है। सुबह तो बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत नहीं होती, लेकिन सुबह 11-12 बजे के बाद से ही गर्म हवा के थपेड़े चलने लगते हैं। ऐसे में दोपहर एक-दो बजे बच्चों को स्कूल से वापस लौटने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



जिलों में अलग-अलग समय, स्कूलों में अवधि भी अलग अलग

प्रयागराज में सुबह 07 से दोपहर 12 बजे, वाराणसी में 07 से 11:30, बाराबंकी में कक्षा एक से आठ का समय 7:30 से दोपहर 12 बजे तक, मऊ में सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक, लखीमपुर खीरी में सुबह 7:30 से दोपहर 01 बजे तक, आजमगढ़ में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जीनपुर में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, अंबेडकर नगर में सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।


No comments:
Write comments