DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label अटल आवासीय विद्यालय. Show all posts
Showing posts with label अटल आवासीय विद्यालय. Show all posts

Wednesday, July 8, 2026

अटल विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा अब CBSE कराएगा

अटल विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा अब CBSE कराएगा

अनुश्रवण समिति ने प्रस्ताव को दी मंजूरी,
अटल स्कूल यूपी के सभी 18 मंडल मुख्यालयों में हैं


लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षाएं भी अब सीबीएसई कराएगा। नए सत्र (2027-28) से यह व्यवस्था लागू की जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति ने इस संबंध में प्राप्त एक प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।


समिति ने अटल आवासीय विद्यालय में कंपोजिट स्किल एवं इनोवेशन की स्थापना को भी हरी झंडी प्रदान कर दी है। इससे अटल विद्यालयों के छात्रों को भी ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन स्पेस एक्सप्लोरेशन जैसी आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जाएगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि सरकार ने प्रदेश के सभी 18 मंडलीय मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की है। 

अनुश्रवण समिति ने प्रत्येक अटल आवासीय विद्यालय में कम्पोजिट स्किल, इनोवेशन की स्थापना का निर्णय किया है ताकि इन लैबों में ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन तथा अन्य अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा सके।

Wednesday, April 1, 2026

अटल आवासीय विद्यालयों में भी लागू होगा प्रोजेक्ट प्रवीण, आईटी, हेल्थकेयर, एआई और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आधुनिक कोर्स से छात्र होंगे सशक्त

अटल आवासीय विद्यालयों में भी लागू होगा प्रोजेक्ट प्रवीण, आईटी, हेल्थकेयर, एआई और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आधुनिक कोर्स से छात्र होंगे सशक्त

सरकार की पहल से 18 विद्यालयों के 3447 विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से अब प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट प्रवीण लागू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 6 से 12 तक संचालित इन विद्यालयों के 3447 विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को आईटी, आईटीईएस, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सॉफ्ट स्किल्स और इंडस्ट्रियल विजिट भी शामिल हैं।


एआई फॉर ऑल मॉड्यूल को भी जोड़ा गया है, जिससे विद्यार्थी तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। अब तक यह कार्यक्रम केवल सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में संचालित था।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशन में मिशन निदेशक पुलकित खरे द्वारा कराए गए सर्वे के आधार पर विद्यालयों को चयनित किया गया है। आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, बांदा, गोंडा, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बुलंदशहर, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, बरेली और मुरादाबाद स्थित 18 अटल आवासीय विद्यालयों के कुल 3447 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए पात्र पाया गया है। अटल आवासीय विद्यालय में श्रमिकों, प्रवासी कामगारों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है।

Sunday, February 1, 2026

अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा-06 व कक्षा-09 में बच्चों के प्रवेश लिये जाने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी

अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा-06 व कक्षा-09 में बच्चों के प्रवेश लिये जाने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी





अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी और 22 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा


लखनऊ। अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हर ब्लाक के अधिक से अधिक बच्चों को प्रवेश मिल सके इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो मोड में पूरी की जाएगी।

अंतिम तिथि 31 जनवरी है। जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं वह ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस विद्यालय में निर्माण श्रमिक, अनाथ श्रेणी, कोविड से अनाथ और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जुड़े बच्चे आवेदन के पात्र होंगे। उन्हें निशुल्क शिक्षा दी जाती है। 

इस तरह से करें आवेदन
ऑनलाइन के लिए pbocw.in पर जाएं ऑफलाइन के लिए श्रम कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करें।

ये है उम्र सीमा
कक्षा छह में प्रवेश के लिए जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 अगस्त 2016 दोनों के बीच होनी चाहिए। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए जन्मतिथि 1 मई 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच होनी चाहिए।


ये शैक्षिक अभिलेख जरूरी

कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी सत्र 2025-26 में कक्षा पांच में पास होना चाहिए।

कक्षा नौ में प्रवेश के लिए सत्र 2025-26 में कक्षा आठ पास होना चाहिए


इन बातों का रखें ध्यान

एक परिवार से दो बच्चे ही कर सकेंगे आवेदन। सभी वर्गों को आरक्षण नियमानुसार मिलेगा।

आवेदन के लिए ये भी जरूरी
निर्माण श्रमिक कार्ड।
अनाथ होने की दशा में माता पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र। कमजोर वर्ग के लिए ईडब्लूएस प्रमाणपत्र।
जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड।
आवेदक का पैन नंबर।
जाति प्रमाणपत्र।
पासपोर्ट साइज के फोटो।




अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जनवरी तक जमा किए जाएंगे फॉर्म, 22 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा




प्रयागराज। उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया  शुरू हो गई है।

आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी (शाम पांच बजे तक) और प्रवेश पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि सात फरवरी है। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन upbocw.in के माध्यम से या समिति कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर किया जा सकता है।

ऑफलाइन आवेदन पत्रों का वितरण जिलों के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जनपदीय श्रम कार्यालय व जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के द्वारा किया जा रहा है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इन कार्यालयों से फॉर्म प्राप्त करके वहीं जमा किए जा सकते हैं। छात्र व छात्राओं को 50-50 फीसदी सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 



शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा-06 व कक्षा-09 में बच्चों का प्रवेश लिये जाने हेतु मानक संचालन प्रकिया (SOP) के संबंध में



कृपया उपर्युक्त विषयक उ०प्र० शासन, श्रम अनुभाग-02 के पत्र संख्या-1/1186369/2025-1703264 दिनांक 24.12.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा-06 व कक्षा-09 में बच्चों का प्रवेश लिये जाने हेतु मानक संचालन प्रकिया (S.O.P) पर अनुमोदन प्रदान किया गया है।


उपर्युक्त के क्रम में मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा "मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति" के माध्यम से कराये जाने के क्रम में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा-06 व कक्षा-09 की प्रवेश परीक्षा की मानक संचालन प्रकिया (S.O.P) पत्र के साथ संलग्न कर इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि कृपया प्रवेश परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करें। 


Thursday, January 22, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को भी मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, 18 आवासीय विद्यालयों के 9 से 11 के छात्रों को मिलेगा लाभ

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को भी मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, 18 आवासीय विद्यालयों के 9 से 11 के छात्रों को मिलेगा लाभ

कौशल विकास मिशन की बैठक में लिया गया निर्णय


लखनऊ। प्रदेश में प्रोजेक्ट प्रवीण का विस्तार करते हुए अब अटल आवासीय विद्यालयों के छात्रों को भी कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। कौशल विकास मिशन की बुधवार को हुई बैठक में तय किया गया कि अटल आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक व कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।


इस नई पहल के तहत सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9, 10 और 11 के छात्रों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य सेवा, ब्यूटी एवं वेलनेस, फूड प्रोसेसिंग, आईटी एवं आईटीईएस और परिधान क्षेत्र में दिया जाएगा। हर कक्षा के 140 छात्रों का सर्वे किया जाएगा। ताकि वे अपनी पसंद के ट्रेड का चयन कर सकें। इससे उन्हें व्यक्तिगत और भविष्य की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास का रास्ता मिलेगा। 


मिशन निदेशक पुलकित खरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रशिक्षण की कार्य योजना, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षकों की उपलब्धता व प्रशिक्षण की गुणवत्ता मानकों पर चर्चा की गई। बैठक में पूजा यादव, अपर मिशन निदेशक प्रिया सिंह, संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार आदि उपस्थित थे। 

Friday, January 9, 2026

अब अटल विद्यालयों में भी समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्यप्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन ने जारी किया शासनादेश

अब अटल विद्यालयों में भी समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्यप्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन ने जारी किया शासनादेश

कक्षा शुरू होने से पहले छात्र पढ़कर सुनाएंगे समाचार, जूनियर बनाएंगे स्क्रैपबुक

लखनऊछात्रों को मोबाइल से दूर करने, उनमें पढ़ने के प्रति दिलचस्पी जगाने एवं तर्क शक्ति बढ़ाने के प्रयासों को लेकर शासन ने बड़ा कदम उठाते हुए स्कूलों एवं कालेजों में समाचार पत्र का नियमित पाठन अनिवार्य किया है। पिछले दिनों पहले बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। इसी लीक पर चलते हुए अब श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव ने अटल आवासीय विद्यालयों के लिए समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य कर दिया है।


मंडल में संचालित अटल आवासीय विद्यालयों में नियमित रूप से हिंदी व अंग्रेजी समाचार पत्र दिए जाएंगे। छात्रों को प्रतिदिन समाचार पढ़ने, नए शब्द सीखने और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यार्थियों की भाषा क्षमता, सामान्य ज्ञान और सोचने-समझने की शक्ति बेहतर होगी। 

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव श्रमयोजन डा. एमके शन्मुगा सुंदरम ने आठ जनवरी को जारी आदेश में कहा है कि विद्यालयों के पुस्तकालय में हिंदी और अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र अनिवार्य रूप से आएंगे। समाचार पत्रों में सामान्य ज्ञान के अतिरिक्त विज्ञान, अर्थव्यवस्था, नवीन विकास एवं खेल समाचारों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

कक्षा प्रारंभ होने से पहले का दस मिनट का समय समाचार पत्र के लिए रिजर्व किया जाएगा। विद्यालय के डिस्प्ले बोर्ड पर आज का विचार लिखना होगा। कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए सप्ताह में एक बार संपादकीय लेख पर आधारित समाचार लेखन या ग्रुप डिस्कशन आयोजित करना होगा। विद्यार्थियों के संपादन में स्कूल की पत्रिका निकालने का निर्देश दिया गया है।

जूनियर स्तर के छात्रों के लिए विज्ञान, पर्यावरण एवं खेल जैसे विषयों पर स्क्रैपबुक तैयार करने के लिए कहा गया है। छात्रों के मानसिक विकास के लिए समाचार पत्रों में प्रकाशित सुडोकू, शब्द पहेली व क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Thursday, November 27, 2025

अटल आवासीय विद्यालयों में कम्पोजिट स्किल / इनोवेशन लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी, वित्तीय वर्ष के अन्त तक छह लैब बनेंगी

अटल आवासीय विद्यालयों में कम्पोजिट स्किल / इनोवेशन लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी, वित्तीय वर्ष के अन्त तक छह लैब बनेंगी


 लखनऊ। राज्य सरकार अटल आवासीय विद्यालयों को अब आधुनिक तकनीकी शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित करने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक अटल आवासीय विद्यालय में कम्पोजिट स्किल /इनोवेशन लैब स्थापित करने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दी गई है। इन लैबों में छात्रों को ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, स्पेस एक्सप्लोरेशन, 3डी प्रिंटिंग, एआई बेसिक्स और अन्य उभरती तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।


पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान अटल आवासीय विद्यालयों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार आधुनिक तकनीकी शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। इसी के दृष्टिगत शासन स्तर से इस दिशा में तेजी से कवायद शुरू कर दी गई है। इस परियोजना के लागू होने से अटल आवासीय विद्यालय आधुनिक भारत की तकनीकी तैयारियों में एक मजबूत भागीदार के रूप में सामने आएंगे।


भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होंगे छात्र

सरकार का मानना है कि इन लैब के माध्यम से बच्चों में इनोवेशन, क्रिटिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी क्षमताएं विकसित होंगी। यह कदम ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले हजारों बच्चों को आधुनिक तकनीकी दुनिया से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। हानिदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद लैब संचालन और प्रशिक्षण कार्य में एक्सपर्ट संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। बकौल पूजा यादव, देश की प्रमुख तकनीकी संस्थाओं और ट्रेनिंग एजेंसियों को इसमें जोड़ा जाएगा।


वित्तीय वर्ष के अन्त तक छह लैब बनेंगी

सभी अटल आवासीय विद्यालयों में ये लैब अगले 6 महीनों के भीतर स्थापित कर दी जाएंगी। इससे पहले अगले दो महीनों में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुनिंदा विद्यालयों में इनोवेशन लैब की शुरुआत होगी, जिसके आधार पर आगे की रूपरेखा को और मजबूत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की सचिव और अटल आवासीय विद्यालयों की महानिदेशक पूजा यादव बताती हैं कि इस पूरी परियोजना के लिए आवश्यक फंड की व्यवस्था कर ली गई है।