DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label तदर्थ. Show all posts
Showing posts with label तदर्थ. Show all posts

Saturday, June 6, 2026

शिक्षकों की तदर्थ सेवा अवधि जोड़कर पेंशन देंः हाईकोर्ट

शिक्षकों की तदर्थ सेवा अवधि जोड़कर पेंशन देंः हाईकोर्ट


प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तदर्थ (एडहॉक) सेवा अवधि को पेंशन और अन्य सेवा लाभों की गणना में शामिल करने के मामले में शिक्षकों को बड़ी राहत प्रदान की है। न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने कानपुर के उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) द्वारा छह मई 2026 को पारित उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें याचिकाकर्ताओं को तदर्थ सेवाओं का लाभ देने से इनकार किया गया था।


रमेश सिंह चौहान और तीन अन्य शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी संपूर्ण सेवा अवधि, जिसमें तदर्थ सेवाकाल भी शामिल है, को पेंशन, चयनित ग्रेड और पदोन्नति संबंधी लाभों की गणना में जोड़ने की मांग की थी।

Sunday, February 11, 2024

सेवा बहाली के लिए माध्यमिक शिक्षामंत्री से मिले तदर्थ शिक्षक

सेवा बहाली के लिए माध्यमिक शिक्षामंत्री से मिले तदर्थ शिक्षक

10 फरवरी 
लखनऊ। अशासकीय सहायक प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों ने शनिवार को माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी से उनके आवास पर मुलाकात की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सदन में दिए गए आश्वासन को याद दिलाते हुए मांग की तदर्थ शिक्षकों को बाहर न किया जाए। समिति के संरक्षक रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहीं भी तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति का जिक्र नहीं किया गया है।

शासन आदेश की गलत व्याख्या कर रहा है, वह तदर्थवाद समाप्त करने की बजाय तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर रहा है। इससे दर्जनों जिलों के सैकडों तदर्थ शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शासन के कई आदेश के बाद भी अभी तक लखनऊ, बहराइच और जौनपुर जिलों का बकाया वेतन भुगतान भी नहीं किया गया है। मंत्री ने तीनों जिलों के डीआईओएस से बात करके वेतन भुगतान कराने और सेवा बहाली के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया। 



तदर्थ शिक्षकों ने बहाली के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दिया ज्ञापन

10 फरवरी 2024
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्ति के नौ नवंबर 2023 को जारी शासनादेश को वापस लेने और तदर्थ शिक्षकों की सेवा बहाली के लिए ज्ञापन दिया।

प्रतापगढ़, जौनपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, बस्ती आदि जिलों से पहुंचे तदर्थ शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री को बताया 20-22 साल की सेवा के बाद शासन ने उनकी समाप्त कर दी है। 1993 से अब तक कार्यरत सभी तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रकरण पर जल्द सकारात्मक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र सिंह, इंद्रनील सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू सिंह, राकेश पांडेय, अवनीश अवस्थी, विनोद पांडेय आदि शामिल थे।



05 फरवरी 2024
तदर्थ शिक्षकों ने सेवा बहाली के लिए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को दिया ज्ञापन, बताई अपनी पीड़ा


लखनऊ। प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों ने रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मिलकर सेवा बहाली की मांग की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक तदर्थ शिक्षक संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की सेवा समाप्ति के नौ नवंबर 2023 के शासनादेश को को वापस लेने व सेवा बहाली के लिए आदेश जारी करने की मांग की।


तदर्थ शिक्षकों ने उन्हें बताया कि 20-22 साल की सेवा और काफी उम्र होने पर हमारी सेवाएं शासन ने समाप्त कर दी है। इस असंवेदनशील निर्णय से हमारे सामने अपने परिवार को चलाने का भी संकट खड़ा है। 


इस पर उपमुख्यमंत्री ने तदर्थ शिक्षकों के बारे में पूरी जानकारी ली जल्द इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकारात्मक निर्णय होने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र सिंह, इंद्रनील सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पांडेय आदि शामिल थे।