DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label प्रतापगढ़. Show all posts
Showing posts with label प्रतापगढ़. Show all posts

Tuesday, July 5, 2022

प्रतापगढ़ : नौ शिक्षिकाओं के टीईटी प्रमाण पत्र मिले फर्जी, छह साल तक फाइल दबाए रखे बीएसए के बाबू

प्रतापगढ़ : फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र लगाने वाली नौ शिक्षिकाएं बर्खास्त, हुई कार्रवाई

■ प्रतापगढ़ में वर्ष 2020 में हुई थी इनकी नियुक्ति 
■ पहली नोटिस में पांच तो दूसरी में चार का जवाब

प्रतापगढ़ : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहीं नौ शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। इन शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई जांच में प्रमाण पत्र फर्जी मिलने के बाद की है। यह सभी नौ शिक्षिकाएं 69000 शिक्षकों की भर्ती में चयनित हुई थीं ।

इनकी नियुक्ति वर्ष 2020 में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी । इन नौ शिक्षिकाओं के अभिलेख शुरू से ही संदेहास्पद लग रहे थे इसलिए इन्हें अभी तक वेतन जारी नहीं किया गया। विभाग ने इन शिक्षिकाओं के अभिलेखों की जांच शुरू कराई। पहले अभिलेखों की ऑनलाइन जांच हुई तो नौ में से सात शिक्षिकाओं के अभिलेख को नॉट फाउंड बताया गया जबकि दो शिक्षिकाओं के अभिलेखों में नंबर अलग-अलग थे। इसके बाद विभाग ने सभी नौ शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

झटका : नौ शिक्षिकाओं के टीईटी प्रमाण पत्र मिले फर्जी, छह साल तक फाइल दबाए रखे बीएसए के बाबू

प्रतापगढ़ : वर्ष 2016-17 में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में नौ शिक्षिकाओं के अभिलेख फर्जी मिले हैं। इन शिक्षिकाओं ने टीईटी के जो प्रमाणपत्र जमा किए हैं, वे सत्यापन में फर्जी निकल गए हैं।



बेसिक शिक्षा विभाग में छह साल पहले नौकरी पाने वाली नौ शिक्षिकाओं के टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। अब विभाग इन्हें बर्खास्त करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। दरअसल, नियुक्ति के समय ऑनलाइन जांच में ही इन शिक्षिकाओं का फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया था, लेकिन बीएसए कार्यालय के बाबुओं ने मामला दबा दिया। छह साल तक बीएसए कार्यालय के बाबुओं की मिलीभगत से इन्हें वेतन का भुगतान किया जाता रहा। अब परीक्षा नियामक प्राधिकरण से जांच कराने के बाद इनके प्रमाणपत्र फर्जी होने की पुष्टि हुई है। 

वर्ष 2016-17 में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती में नौ शिक्षिकाओं के अभिलेख फर्जी मिले हैं। इन शिक्षिकाओं ने टीईटी के जो प्रमाणपत्र जमा किए हैं, वे सत्यापन में फर्जी निकल गए हैं। तैनाती पाने के बाद विभाग के आनलाइन सत्यापन में अंकपत्र फर्जी मिलने के बाद भी बाबुओं की मिलीभगत से मामले को दबाकर वेतन भुगतान किया जाता रहा। विभाग ने जब शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किया, तो उन्होंने अंक पत्र सही होने का दावा करते हुए ऑफलाइन सत्यापन कराने के लिए कहा।

फिर क्या था, विभाग के बाबुओं ने फाइल दबाकर रख ली और छह साल जांच नहीं हुई। नवागत बीएसए भूपेंद्र कुमार ने मामला संज्ञान में आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी को परीक्षा नियामक प्राधिकरण भेजकर जांच कराई। इसके बाद शिक्षिकाओं के टीईटी के प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि हो गई। आश्चर्य की बात यह है कि ऑफलाइन सत्यापन में अंकपत्र फर्जी मिलने के बाद भी कर्मचारी विभागीय अफसरों को गुमराह कर रहे हैं। इससे बीएसए इन फर्जी शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रहे हैं। 

इन शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्र मिले फर्जी 
जिन शिक्षिकाओं के अभिलेख फर्जी मिले हैं, उनमें मीरा देवी, सीमा देवी, कंचन, निधि सिंह, संगीता देवी, सीमा कोरी, बिंदू देवी, सुमित्रा मौर्या, रुचि प्रजापति के नाम शामिल हैं।

नौ शिक्षिकाओं के टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। ऑफलाइन सत्यापन में इसकी जानकारी हुई है। शिक्षिकाओं पर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई प्रस्तावित है। -
भूपेंद्र सिंह, बीएसए

Friday, October 8, 2021

प्रतापगढ़ : शिक्षक को मनोरोगी बताने वाले बीईओ का प्रशासनिक तबादला

प्रतापगढ़ : शिक्षक को मनोरोगी बताने वाले बीईओ का प्रशासनिक तबादला


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती से शिकायत कर की थी कार्रवाई की मांग


प्रतापगढ़। बीईओ बाबागंज कोमल यादव का तबादला अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप के आदेश पर तत्काल प्रभाव से गोंडा जिले के लिए किया गया है।


बुधवार को जारी आदेश पर बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को गुरुवार को गोंडों के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। बीएसए ने बताया कि बीईओ का प्रशासनिक तबादला हुआ है। उन्हें कार्यमुक्त करने के बाद किसी नए अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। यह भी बताया कि शुक्रवार को बाबागंज में नए खंड शिक्षा अधिकारी को तैनात कर दिया जाएगा।

बता दें कि बाबागंज के शिक्षक सुरेंद्र पांडेय को मानसिक बीमार व नौकरी के अयोग्य होने की रिपोर्ट बीईओ कोमल यादव ने पखवारेभर पहले बीएसए को भेजी थी। इसे लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उनके तबादले पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है।


Thursday, September 16, 2021

प्रतापगढ़ : जिले में 2.5 लाख बच्चों के लिए 21 लाख किताबों की जरूरत, अभी स्कूलों तक नहीं पहुंचीं मुफ्त किताबें

प्रतापगढ़ : जिले में 2.5 लाख बच्चों के लिए 21 लाख किताबों की जरूरत, अभी स्कूलों तक नहीं पहुंचीं मुफ्त किताबें

प्रतापगढ़ : डेढ़ महीने बाद भी प्राथमिक स्कूलों में किताबें नहीं पहुंच सकी हैं। अभिभावक और बच्चे अभी मुफ्त किताबों की राह देख रहे हैं। हालांकि बीएसए कार्यालय को ही अब तक सभी किताबें नहीं मिली हैं। किताबों को स्कूल पहुंचाने का काम दो फर्म कर रही हैं। बीआरसी से इन्हें स्कूल तक पहुंचाने में अभी भी पखवारेभर का वक्त लगेगा।


जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से शासन से मुप्त किताबों की खेप बीएसए कार्यालय को मुहैया कराई जा रही हैं। जिले के 2376 परिषदीय स्कूलों के 2.5 लाख बच्चों के साथ ही सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा छह से आठ तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को इसका वितरण किया जाना है। देखा जाए तो तीन लाख से अधिक बच्चों के लिए 21 लाख मुफ्त किताबों की जरूरत है। मौजूदा समय तक बीएसए कार्यालय को करीब 18 लाख किताबें ही मिल सकी हैं। हालांकि मुख्यालय से 8.5 किताबों को पहले दौर में बीआरसी तक पहुंचाया गया। यहां से पंजीकृत दो फर्म को स्कूलों तक किताब पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। बीएसए अशोक सिंह के तबादला और अमित कुमार सिंह के निलंबित होने के बाद किताबों को बीआरसी तक पहुंचाने में लापरवाही की गई। यही वजह है कि अभी बीआरसी तक ही किताबें नहीं पहुंची हैं।

पट्टी ब्लाक को ही लें तो 90 प्राथमिक एवं 32 उच्च प्राथमिक विद्यालय में किताबों का वितरण नहीं हुआ है। बुधवार बीआरसी केंद्र पट्टी से न्याय पंचायत सैफाबाद, मरहा, सलाहपुर व रमईपुर दिसिनी की किताबें भेजी गईं। लालगंज और सांगीपुर में अभी वितरण नहीं शुरू हुआ। बीईओ का कहना है कि किताबें आने के बाद वितरण शुरू होगा। कुंडा, बाबागंज, शिवगढ़, गौरा, बाबा बेलखरनाथधाम सहित सभी ब्लाक में मुफ्त किताबों के वितरण का हाल यही है।

21 लाख किताबों की जरूरत के सापेक्ष 18 लाख की उपलब्धता है। बीआरसी से स्कूलों तक दो फर्म किताबें पहुंचा रही हैं। उम्मीद है कि 10 दिन के भीतर सभी स्कूलों तक किताब पहुंचेगी। इसके बाद वितरण किया जाएगा।

सुधीर सिंह, प्रभारी बीएसए प्रतापगढ़।

Saturday, September 4, 2021

घूस लेते रंगे हाथ दबोचे गए बीईओ निलंबित

घूस लेते रंगे हाथ दबोचे गए बीईओ निलंबित


🆕 update
प्रतापगढ़: शिक्षक नेता प्रभाकर प्रताप सिंह से ₹10000 घूस लेते दबोचे गए खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए की रिपोर्ट पर शिक्षा निदेशक ने यह कार्रवाई की है।


बेसिक शिक्षा विभाग के सदर ब्लाक में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी राम शंकर को ₹10000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस टीम गिरफ्तारी के बाद नगर कोतवाली में लिखा पढ़ी कर उन्हें अपने साथ प्रयागराज ले गई। प्रभारी बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने पूरे मामले में शिक्षा निदेशक को अवगत कराते हुए उनके निलंबन की संस्तुति की थी। शिक्षा निदेशक ने आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है हालांकि प्रभारी बीएसए ने अभी सदर ब्लॉक का प्रभार किसी को नहीं दिया है

_____ ______ ________ ________ ________ ______ 


प्रतापगढ़ जनपद में बीईओ घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, शिक्षक से चयन वेतनमान की पत्रावली की संस्तुति को मांगी थी रिश्वत


प्रतापगढ़ : चयन वेतनमान संबंधी पत्रवली पर संस्तुति के लिए घूस लेते समय सदर विकासखंड के खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) रामशंकर पुरी को शुक्रवार दोपहर यहां रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की प्रयागराज यूनिट ने यह गिरफ्तारी आवास पर की।


जिला मुख्यालय स्थित आवास विकास कालोनी निवासी प्रभाकर प्रताप सिंह सदर विकासखंड के बड़ा पुरवा गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक हैं। उनकी चयन वेतनमान संबंधी पत्रावली खंड शिक्षा अधिकारी के पास लंबित थी। 


प्रभाकर का आरोप है कि पत्रावली पर संस्तुति देने के लिए बाराबंकी के मूल निवासी खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर 10 हजार रुपये घूस मांग रहे थे। दोनों में फोन पर भी बात हुई। इसे टेप कर प्रभाकर सिंह ने सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज के एसपी से शिकायत की तो उन्हें केमिकल लगे 10 हजार रुपये के नोट सौंपे गए। 


खंड शिक्षाधिकारी ने अपराह्न फोन कर प्रभाकर सिंह को अपने आवास पर बुलाया। प्रभाकर के साथ सादी वर्दी में रहे रमाशंकर पांडेय की अगुवाई में विजिलेंस टीम शुकुलपुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर के आवास पर पहुंची। जैसे ही शिक्षक से बीईओ ने 10 हजार रुपये लिए विजिलेंस वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बीईओ को कोतवाली लाया गया। प्रभारी कोतवाल भृगुनाथ मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Friday, July 16, 2021

दुर्व्यवहार से भड़के बीईओ ने सीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा , मुख्य सचिव को भेजा पत्र, खण्ड शिक्षा अधिकारी का था आरोप, सीडीओ ने कहा मुर्गा बना दूंगा

दुर्व्यवहार से भड़के बीईओ ने सीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा , मुख्य सचिव को भेजा पत्र

खण्ड शिक्षा अधिकारी का था आरोप, सीडीओ ने कहा मुर्गा बना दूंगा


बैठक के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाने खंड शिक्षा अधिकारियों ने सीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को सभी बीईओ ने बीएसए कार्यालय में बैठक कर घटना पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे अफसरों के साथ काम करना संभव नहीं है। सीडीओ की बैठक में बाबागंज के बीईओ को मुर्गा बनने के लिए कहने और कुंडा के बीईओ को खड़ा कराने से आक्रोशित साथियों ने मामले से डीेएम को अवगत कराते हुए शासन में बैठे अफसरों को पत्र लिखकर शिकायत की है।


बुधवार की शाम सीडीओ कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। स्कूलों में शौचालयों के क्रियाशील नहीं होने की जानकारी होने पर सीडीओ ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी को फटकार लगाई। बाबागंज ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव का आरोप है कि सीडीओ ने उन्हें मुर्गा बनाने और अन्य साथियों के लिए गधा, निकम्मा, नकारा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। जिससे नाराज होकर वह मीटिंग छोड़कर बाहर निकल आए।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कोमल यादव और मंत्री वीके त्रिपाठी ने सीडीओ के दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए डीएम को पत्र लिखकर सीडीओ से साथ कार्य करने में असमर्थता जताई। बीएसए कार्यालय में हुई बैठक में बीईओ ने एकजुटता दिखाते हुए सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष कोमल यादव ने मुख्य सचिव और महानिदेशक स्कूल शिक्षा और मंडलायुक्त को पत्र भेजकर बीईओ के आत्मसम्मान की रक्षा करने की मांग की है।

अगर कोई गलती हुई है या हमारी प्रगति ठीक नहीं है, तो अधिकारी दंड दे सकते हैं। यह उनका अधिकार है। मगर इस तरह मीटिंग में बुलाकर अपमानित करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम झुकने वाले नहीं हैं। अमर्यादित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कोमल यादव, बीईओ, बाबागंज

मैंने किसी को कुछ नहीं कहा। काम नहीं करने वाले तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। फिलहाल, लापरवाह लोगों को इस तरह खुली छूट नहीं दी जा सकती है। प्रभाष कुमार, सीडीओ


 प्रतापगढ़ : नवागत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रभाष कुमार की बुधवार शाम विकास भवन में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक तकरार का सबब बन गई। आरोपित है कि उन्होंने जहां एक खंड शिक्षा अधिकारी को लताड़ा, वहीं दूसरे को खड़ा रखा। इतना ही नहीं यहां तक कहा कि तुम लोगों से शौचालय साफ कराऊंगा और यही हाल रहा तो मुर्गा भी बना दूंगा। उधर सीडीओ ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।


परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प के संबंध में हुई बैठक दौरान जर्जर परिषदीय स्कूलों की नीलामी की प्रगति पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि दो बार टेंडर होने के बाद भी कोई भी ठेकेदार आगे नहीं आया। इस पर सीडीओ ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दे दी। कुंडा के खंड शिक्षा अधिकारी रतन लाल के जवाब से असंतुष्ट होकर सीडीओ ने उन्हें खड़ा होने के लिए कह दिया।

बाबागंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव ने सफाई दी कि उनकी पत्नी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के लिए वह लखनऊ में एक महीने थे। मंगलवार (13 जुलाई) को ही ड्यूटी पर आए हैं, इसलिए प्रगति की जानकारी नहीं दे सकते। सीडीओ ने जब उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी तो दोनों खंड शिक्षा अधिकारी सीडीओ से यह कहते हुए बाहर निकल गए कि वह उनका अपमान कर रहे हैं। इसके बाद अन्य खंड शिक्षा अधिकारी भी चले गए। कोमल यादव ने दैनिक जागरण से कहा कि सीडीओ का लहजा अत्याधिक खराब था। वह अपने संगठन के जिलाध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश विद्यालयी निरीक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार और महामंत्री वीरेंद्र कनौजिया को इस घटनाक्रम की जानकारी दी है। साथ ही कहा है कि डीएम, कमिश्नर और मुख्य सचिव से भी शिकायत की जाएगी।

● मुख्य विकास अधिकारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

● डीएम, कमिश्नर और मुख्य सचिव से खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे शिकायत


Sunday, June 27, 2021

शासन ने मांगा संपत्ति का ब्यौरा, धन्नासेठ बाबुओं में मची खलबली

शासन ने मांगा संपत्ति का ब्यौरा,  धन्नासेठ बाबुओं में मची खलबली


कईओं ने एकत्र कर ली है करोड़ों की संपत्ति, शहर में हैं आलीशान बहुमंजिला मकान और जमीनें


प्रतापगढ़ : शासन से संपत्ति का ब्यौरा मांगे जाने के बाद शिक्षा विभाग के कई धन्नासेठ बाबुओं में खलबली मच गई है। संपत्ति का ब्यौरा आनलाइन करने का आदेश मिलने के बाद बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में एक ही पटल पर वर्षों से जमे मोटी कमाई करने वाले बाबुओं के चेहरे की रौनक गायब हो गई है। कई बाबुओं ने इस छोटी सी नौकरी में ही शहर में आलीशान बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर ली हैं। कई जगहों पर उनकी जमीनें भी हैं। शासन के आदेश के बाद अब वे बचाव का रास्ता खोज रहे हैं।

बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाबुओं से संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। एक ही पटल पर दस-दस वर्षों से जमे बाबुओं ने विभाग पर पूरी तरह कब्जा कर रखा है। हर काम के लिए रुपये का मानक निर्धारित कर रखा है। दोनों विभागों में किसी भी काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को इनकी परिक्रमा करनी पड़ती है। अगर कोई व्यक्ति सीधे अफसर से मिलकर अपनी बात रखता है, तो ये बाबू अफसरों को कागजों के हेरे- फेर में ऐसे उलझा देते हैं कि वे भी उनकी हर बात मानने को विवश हो जाते हैं। 

शिक्षकों की संबद्धता, एरियर भुगतान मृतक आश्रित नियुक्ति, स्कूलों की मान्यता परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में अफसरों का हवाला देकर मोटी कमाई की जाती है। वर्षों से जमे इन बाबुओं के कागजी कीड़ा होने से अफसर भी इनकी कमी नहीं पकड़ पाते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में परीक्षा केंद्रों की नीलामी और बच्चों की शिफ्टिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। प्रतिवर्ष लाखों का खेल होता है, मगर अधिकारी पूरी तरह अनजान बने होते हैं।

बाबुओं के इस खेल में अफसरों की हां होती है, मगर वह खुलकर सामने नहीं आते हैं। इसका पूरा फायदा बाबू उठाते हैं करोड़ों की बिल्डिंग खड़ी करने वाले इन बाबुओं के लिए शासन का नया फरमान परेशानी का सबब बन गया है हालांकि अधिकांश बाबुओं ने अपने बचाव का रास्ता पहले से ही खोज निकाला है।

उन्होंने बैंक बैलेंस के साथ ही आशियाना भी घर के किसी और सदस्य या फिर रिश्तेदारों के नाम कर रखा है। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद और बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने बाबुओं की संपत्ति का ब्यौरा ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। सभी को पत्र जारी किया गया है। अभी तक किसी ने भी ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया है।

नेताओं और अफसरों के बीच बना रखी है पैठ

विभाग में वर्षों में जमे कर्मचारियों ने नेताओं और शीर्ष अफसरों के बीच भी अपनी पैठ बना रखी है। पटल परिवर्तन का आदेश आते ही स्थानीय नेताओं के दरवाजे पर दस्तक देकर अफसरों पर दबाव बनाने के साथ ही विभाग में पूर्व में तैनात रहे शीर्ष अफसरों से भी सिफारिश करा रहे हैं।


पटल बदलने के लिए हर वर्ष आता है आदेश

शासन हर वर्ष बाबुओं का पटल परिवर्तित करने का निर्देश देता है और अधिकारी 20 प्रतिशत के मानक को पूरा करने लिए दूसरे कर्मचारियों की पटल बदल देते हैं, मगर कमाई करने वाले बाबुओं को नहीं छेड़ते हैं। दरअसल, इन बाबुओं के माध्यम से अधिकारी भी अपनी जेब भरते हैं। इसलिए उनको हां में हो मिलाने के लिए मजबूर होते हैं।

Friday, June 18, 2021

प्रतापगढ़ : आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध विज्ञप्ति जारी

प्रतापगढ़ : आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती के संबंध विज्ञप्ति जारी



Thursday, May 13, 2021

चुनावी ड्यूटी में कोरोना से प्रयागराज में 74 कर्मियों और प्रतापगढ़ में 49 कर्मियों की मौत की रिपोर्ट।, देखें न्यूज़ रिपोर्ट

उफ्फ 😢  : चुनावी ड्यूटी में कोरोना से प्रयागराज में 74 कर्मियों  और प्रतापगढ़ में 49 कर्मियों की मौत की रिपोर्ट।, देखें न्यूज़ रिपोर्ट

Friday, April 9, 2021

गैरजनपद से तबादले पर आए अध्यापकों को अब तक नहीं मिला स्कूल

गैरजनपद से तबादले पर आए अध्यापकों को अब तक नहीं मिला स्कूल


प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण गैर जनपद से परस्पर तबादले पर आए 74 अध्यापकों को माह भर बाद भी स्कूलों में तैनाती नहीं मिल सकी है। यह शिक्षक बीएसए कार्यालय में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। स्कूलों का आवंटन नहीं होने से इन अध्यापकों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी भी नहीं लगी है।


बेसिक शिक्षा विभाग में गैरजनपद से परस्पर तबादले पर आने वाले शिक्षक महीने भर से हाजिरी लगा रहे हैं । अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि इन शिक्षकों को अभी तक स्कूलों में तैनात नहीं किया गया है । इसकी वजह विभागीय अफसरों की आपसी खींचतान सामने आ रही है। शासन ने कहा है कि इन शिक्षकों को उसी स्कूलों में तैनात किया जाएगा, जिसकी सूची विभाग के उच्च अधिकारी देंगे। 


लखनऊ में बैठे अफसर न तो अध्यापकों के आवश्यकता वाले स्कूलों की सूची दे रहे हैं, और न ही बीएसए अपने स्तर से निर्णय ले रहे हैं। वहीं इस संबंध में बीएसए अशोक कुमार सिंह का कहना है कि गैर जनपद से परस्पर तबादले में आए शिक्षकों को उन स्कूलों में तैनात किया जाएगा, जिसकी सूची विभागीय अधिकारी देंगे। शासन से अभी सूची नहीं मिली है। सूची मिलते ही स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। 

Wednesday, March 3, 2021

प्रतापगढ़ : KGBV में रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

प्रतापगढ़ : KGBV में रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें



Sunday, January 31, 2021

प्रतापगढ़ : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण अन्तर्गत कार्यमुक्ति के संबंध में दिशा निर्देश व अधिकृत प्रपत्र जारी।

प्रतापगढ़ : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण अन्तर्गत कार्यमुक्ति के संबंध में दिशा निर्देश व अधिकृत प्रपत्र जारी।

Tuesday, January 5, 2021

प्रतापगढ़ : ARP के पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

प्रतापगढ़ : ARP के पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।

Wednesday, December 2, 2020

31 दिसंबर तक नहीं खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

31 दिसंबर तक नहीं खुलेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल


प्रतापगढ़ । जिले में कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शासन के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है।


दिल्‍ली और महाराष्ट्र में कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए शासन ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने 31 दिसंबर तक कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को बंद रखने को कहा है।


Wednesday, November 18, 2020

प्रतापगढ़ : तीन शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने से फैली सनसनी

प्रतापगढ़ : तीन शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने से फैली सनसनी

■  लालगंज इलाके में तैनात हैं तीनों शिक्षक


प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षकों समेत जिले में 18 और लोग संक्रमित मिले हैं। तीनों शिक्षक लालगंज क्षेत्र के अलग-अलग प्राथमिक स्कूलों में तैनात हैं।


लालगंज के डगरारा, कटरावलीपुर और अर्जुनपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक-एक शिक्षक जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुंडा के पूरे दत्तू की एक महिला बीमार चल रही थी। परिजनों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन में दो दिनों पहले भर्ती कराया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के घर पहुंचकर परिजनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। शहर में एक महिला समेत तीन लोग संक्रमित मिले। पट्टी में दो, कोहड़ौर में एक और संडवाचंद्रिका में एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं सीएमओ के साथ रहे डीपीएम राजशेखर व उनके चालक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

Saturday, October 17, 2020

शारदीय नवरात्रि के चलते इन जिलों में आज रहेगा अवकाश

शारदीय नवरात्रि के चलते इन जिलों में आज रहेगा अवकाश

अन्य जिलों की सूचना मिलते ही पोस्ट अपडेट की जाएगी।

Wednesday, September 30, 2020

प्रतापगढ़ : फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बनने वालों से होगी 6.24 करोड़ की वूसली, बगैर शिक्षामित्र बने हासिल कर ली थी सहायक अध्यापक की नौकरी

प्रतापगढ़  : फर्जीवाड़ा कर शिक्षक बनने वालों से होगी 6.24 करोड़ की वूसली, बगैर शिक्षामित्र बने हासिल कर ली थी सहायक अध्यापक की नौकरी


प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़ा कर सहायक अध्यापक की नौकरी हथियाने के बाद 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन लेने वाले 17 बर्खास्त शिक्षकों से 6.24 करोड़ रुपये की बिक्री होगी। विभाग ने बर्खास्त शिक्षकों के घर बिक्री के लिए नोटिस भेजा है। अगर बर्खास्त शिक्षक अदायगी नहीं करते हैं तो राजस्व के रूप में इनसे वसूली होगी। 


बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते 17 ऐसे लोगों ने सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली थी, जो पूर्व में शिक्षामित्र ही नहीं थे। सुप्रीम कोर्ट ने जो शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक की नौकरी के लिए अयोग्य करार दिया तो शिक्षामित्रों को पुनः उनके तैनाती वाले मूल स्कूलों में भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। विभाग ने इस दौरान 17 ऐसे लोगों को चिह्नित किया जो शिक्षामित्र नहीं थे और अध्यापक बनकर 40-40 हजार रुपये वेतन उठा रहे थे।



फर्जीवाड़ा सामने आने पर इन अध्यापकों को बर्खास्त कर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग अब इन लोगों द्वारा वेतन के रूप में ली गई धनराशि की रिकवरी में लगा है। बर्खास्त शिक्षकों के घर नोटिस भेजकर वेतन के रूप में भुगतान की गई रकम को अविलंब विभाग में जमा करने को कहा गया है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों को नोटिस दिया गया है। अगर धनराशि नहीं जमा करते हैं तो रिकवरी के लिए राजस्व विभाग को वसूली की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

Wednesday, September 2, 2020

टेबलेट नहीं बांट पाया विभाग, विरोध के बावजूद शिक्षक प्रेरणा एप डाउनलोड करने को हुए विवश


टेबलेट नहीं बांट पाया विभाग,  विरोध के बावजूद  शिक्षक प्रेरणा एप डाउनलोड करने को हुए विवश


प्रतापगढ़। कोरोना काल में ऑनलाइन हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी एक मुश्किल को आसान कर लिया है। जो शिक्षक अभी तक प्रेरणा एप का विरोध कर रहे थे, वह अब इसे डाउनलोड कर रहे हैं। विभाग शिक्षकों को टैबलेट तो नहीं बांट पाया, मगर शिक्षकों को एप डाउनलोड करने के लिए विवश कर दिया। 


बेसिक शिक्षा विभाग ने बीतेवर्ष शिक्षकों की हाजिरी प्रेरणा एप पर सेल्फी से करने की पहल की तो शिक्षकों ने विरोध करते हुए एप को डाउनलोड करने से मना कर दिया। अब कोरोना काल में विभाग सभी जानकारियां और प्रशिक्षण प्रेरणा एप पर ही दे रहा है। एप को डाउनलोड करना शिक्षकों की मजबूरी हो गई है। अभी स्कूल नहीं खुले हैं, मगर कोरोना काल के बाद विभाग सेल्फी से शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य कर सकता है। फिलहाल अब शिक्षकों को प्रमोशन, अवकाश की सूचना, सर्विस बुक और एमडीएम की सूचना प्रेरणा एप पर ही मिलेगी। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के अधिकांश शिक्षकों ने प्रेरणा एप को डाउनलोड कर लिया है। शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होकर सहभागी भी बन रहे हैं।


बेसिक शिक्षा की सभी जानकारियां इसी एप पर हैं उपलब्ध, अब इसी पर लगेगी हाजिरी

Tuesday, January 22, 2019

प्रतापगढ़ : आवारा पशुओं को स्कूल में बन्दकर लगा दिया ताला, निराश लौटे बच्चे, फोर्स भी नहीं खुलवा पाई स्कूल का गेट, बीईओ ने स्विच ऑफ किया मोबाइल



प्रतापगढ़ : आवारा पशुओं को स्कूल में बन्दकर लगा दिया ताला, निराश लौटे बच्चे, फोर्स भी नहीं खुलवा पाई स्कूल का गेट, बीईओ ने स्विच ऑफ किया मोबाइल।






प्रतापगढ़ : शौचालय में ताला, शौच गए छात्र की नाले में डूबने से मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मामले की लीपापोती करने की बीएसए ने की कोशिश


प्रतापगढ़ : शौचालय में ताला, शौच गए छात्र की नाले में डूबने से मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, मामले की लीपापोती करने की बीएसए ने की कोशिश।






Tuesday, December 4, 2018

दिनाँक- 07 से 09 दिसम्बर 2018 के मध्य मण्डल स्तरीय खेलकूद - प्रतियोगिता/ कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में निर्देश जारी, क्लिक करके देखें


दिनाँक- 07 से 09 दिसम्बर 2018 के मध्य मण्डल स्तरीय खेलकूद - प्रतियोगिता/ कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में निर्देश जारी, क्लिक करके देखें