DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label प्रतिनियुक्ति. Show all posts
Showing posts with label प्रतिनियुक्ति. Show all posts

Tuesday, June 2, 2026

समग्र शिक्षा (माध्यमिक) में प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, देखें विज्ञप्ति


समग्र शिक्षा (माध्यमिक) में प्रतिनियुक्ति पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, देखें विज्ञप्ति


लखनऊ। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञप्ति के अनुसार संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, वित्त एवं लेखाधिकारी, सांख्यिकीय सहायक, विषय विशेषज्ञ, वरिष्ठ सहायक तथा सहायक लेखाकार सहित कुल 10 रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जाएगा।


जारी सूचना के अनुसार इन पदों पर केवल उत्तर प्रदेश सरकार अथवा भारत सरकार के अधीन कार्यरत नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी ही आवेदन कर सकेंगे। विभिन्न पदों के लिए निर्धारित वेतनमान, शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव की शर्तें भी तय की गई हैं। विशेष रूप से विषय विशेषज्ञ पद के लिए संबंधित विभाग में न्यूनतम पांच वर्ष की सतत एवं संतोषजनक सेवा अनिवार्य रखी गई है।


विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति की सामान्य अवधि तीन वर्ष होगी, जिसे विशेष परिस्थितियों में बढ़ाकर पांच वर्ष तक किया जा सकता है। चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी प्रतिनियुक्ति संबंधी नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 को 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदन संबंधित विभागाध्यक्ष की संस्तुति के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। जिन अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय अथवा सतर्कता संबंधी जांच लंबित है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।


विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), 18 पार्क रोड, लखनऊ को भेजना होगा। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 सायं 5 बजे निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


समग्र शिक्षा (माध्यमिक) विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से राज्य स्तर पर योजनाओं के संचालन, वित्तीय प्रबंधन, शैक्षिक अनुश्रवण एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। विभाग ने योग्य एवं इच्छुक अधिकारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।



Friday, May 30, 2025

जिला समन्वयक पद पर 5 वर्ष की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने पर शिक्षकों को स्कूल में ही पढ़ाना होगा, नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

जिला समन्वयक पद पर 5 वर्ष की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने पर शिक्षकों को स्कूल में ही पढ़ाना होगा, नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत 


लखनऊः प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 30 शिक्षक, जो प्रतिनियुक्ति पर जिला समन्वयक बनाए गए थे उनका समय पूरा हो गया है। प्रतिनियुक्ति की पांच वर्ष की अवधि पूरी कर चुके शिक्षक अब फिर अपने मूल विद्यालय में शिक्षण कार्य संभालेंगे। हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।



पांच वर्ष पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में कई शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर जिला समन्वयक के रूप में नियुक्त किया था। इन शिक्षकों को प्रशिक्षण, बालिका शिक्षा तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 


हालांकि प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद भी ये शिक्षक समन्वयक पद पर बने रहना चाहते थे और इसी को लेकर उन्होंने न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। उनका तर्क था कि अनुभव और दक्षता के आधार पर उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद शिक्षकों को अपने मूल नियुक्ति स्थल यानी स्कूल में लौटना होगा।

Thursday, September 14, 2017

 परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षकों को राजकीय विद्यालय पसंद नहीं 

इलाहाबाद :  बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षकों को राजकीय विद्यालय पसंद नहीं आए। प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के लिए इन शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे लेकिन जिले में 15 स्कूलों में रिक्त 50 पदों पर महज 49 ने आवेदन किया है।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने 21 अगस्त को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के लिए टाइम-टेबल जारी किया था। 26 अगस्त से 6 सितंबर तक आवेदन लिए गए। 7 व 8 सितंबर को इनका परीक्षण कर विषयवार आवेदकों की सूची तैयार की गई। डीएम से सहमति लेकर डीआईओएस ने जिला स्तरीय चयन समिति का गठन किया है। इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार मंगलवार को होना था लेकिन स्थगित कर दिया गया।



कला और जीव विज्ञान में नहीं आए आवेदन : सूची के मुताबिक अंग्रेजी में 9 पदों पर पांच आवेदन मिले हैं जबकि विज्ञान में 8 पदों पर 6, गणित में 12 पदों पर 10, सामाजिक विज्ञान में 6 पदों पर 10, हिन्दी में 6 पदों पर 11 व संस्कृत के एक पद पर दो आवेदन मिले हैं। कला में तीन व गृह विज्ञान में एक पद पर किसी ने भी आवेदन नहीं किया है।जीव विज्ञान व शारीरिक शिक्षा विषय में एक-एक पद पर एक-एक व कृषि में तीन पदों पर तीन अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है।

राजकीय विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों की तैनाती के लिए मंगलवार को साक्षात्कार व्यस्तता के कारण नहीं हो सका। अब साक्षात्कार 15 सितंबर को होगा।अमरपाल सिंह, एडीएम सिविल सप्लाई एवं अध्यक्ष चयन समिति

Thursday, September 7, 2017

लखनऊ : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें

लखनऊ : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें

Friday, September 1, 2017

बरेली : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें

बरेली : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें



Thursday, August 31, 2017

माध्यमिक स्कूलों की कमान संभालेंगे बेसिक शिक्षक, प्रतिनियुक्ति के तहत राजकीय कॉलेजों में रखे जाएंगे शिक्षक

माध्यमिक स्कूलों की कमान संभालेंगे बेसिक शिक्षक, प्रतिनियुक्ति के तहत राजकीय कॉलेजों में रखे जाएंगे शिक्षक।


Tuesday, August 29, 2017

कुशीनगर : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, रिक्त पदों की सूची सह आदेश/विज्ञप्ति देखें

कुशीनगर : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, रिक्त पदों की सूची सह आदेश/विज्ञप्ति देखें।

Monday, August 28, 2017

हाथरस : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु मांगे गए आवेदन, रिक्त पदों की सूची सह आदेश देखें

हाथरस : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु मांगे गए आवेदन, रिक्त पदों की सूची सह आदेश देखें



गोरखपुर : माध्यमिक के विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति हेतु जारी विज्ञप्ति एवं रिक्तियों की सूची, आवेदन प्रारूप भी यही डाउनलोड करें

माध्यमिक के विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति हेतु जारी विज्ञप्ति एवं रिक्तियों की सूची, आवेदन प्रारूप भी यही डाउनलोड करें

Sunday, August 27, 2017

बाँदा : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें

बाँदा : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें


इटावा : शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, अब कॉलेज के छात्रों को पढ़ाएंगे प्राइमरी शिक्षक


शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, अब कॉलेज के छात्रों को पढ़ाएंगे प्राइमरी शिक्षक

इलाहाबाद : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति हेतु बेसिक शिक्षकों से मांगे आवेदन, सेवानिवृत्त शिक्षक भी कर सकेंगे आवेदन


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति हेतु बेसिक शिक्षकों से मांगे आवेदन, सेवानिवृत्त शिक्षक भी कर सकेंगे आवेदन  

मैनपुरी : माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाएंगे बेसिक शिक्षक, 12 सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन


माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाएंगे बेसिक शिक्षक, 12 सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

कानपुर नगर : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, रिक्त पदों की सूची सह आदेश देखें

कानपुर नगर : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, रिक्त पदों की सूची सह आदेश देखें





गोरखपुर : प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाएंगे शिक्षक, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 28 अगस्त से छह सितंबर तक मांगा आवेदन, अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 11 व 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से एडी राजकीय कन्या विद्यालय में

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक अब राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेज में पढ़ाएंगे। शिक्षकों की कमी पूरा करने के लिए शासन ने प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति का अहम निर्णय लिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 28 अगस्त से छह सितंबर तक आवेदन मांगा है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 11 व 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से एडी राजकीय कन्या विद्यालय में होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया के अनुसार जनपद में संचालित राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय हाईस्कूल (बालक-बालिका) में सहायक अध्यापक (एलटी) के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत अर्हताधारी शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। मानदेय पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक/प्रवक्ता भी आवेदन कर सकते हैं। प्रतिनियुक्ति पर लिए जाने वाले सहायक अध्यापक की प्रतिनियुक्ति 31 मार्च 2019 या रिक्त पद के सापेक्ष नियमित नियुक्ति होने तक होगी। सेवानिवृत्त शिक्षक की सेवा अवधि 31 मार्च 2018 तक अथवा रिक्त पद के सापेक्ष नियमित नियुक्ति होने तक होगी। जनपद के कुल 21 राजकीय विद्यालयों में हंिदूी के 20, अंग्रेजी के 16, विज्ञान व गणित के 14, सामान्य विषय के 13, कला के 19, संस्कृत के तीन, गृहविज्ञान के 14, संगीत के दो, शारीरिक शिक्षा के पांच, कृषि के एक, वाणिज्य और जीव विज्ञान विषय के सात सहित सहायक अध्यापकों के कुल 114 पद रिक्त हैं। 1इन विद्यालयों में रिक्त हैं पद : राजकीय कन्या इंटर कालेज बांसगांव में सर्वाधित 14 सहायक अध्यापकों का पद रिक्त है। राजकीय जुबिली में सात, एडी में छह, हरनही में पांच, सरदारनगर में दो, कैंपियरगंज में सात, पतरा में पांच, सहजनवां में छह, गहिरा में चार, रजही में एक, कोल्हुई में छह, बैरिसयाखास में पांच, लखुआपाकड़ में चार, नवापार में पांच, बड़ी रेतवहिया में तीन, गोपालपुर गोल में सात, बेलीपार में चार, हरिहरपुर में सात, गोविंदपुर में पांच, सीहापार में छह और बारीगांव में पांच पद रिक्त हैं।

Saturday, August 26, 2017

महराजगंज : राजकीय इंटर कालेजों एवंं राजकीय हाईस्कूलों (बालक/बालिका) में स०अ० (एल०टी०) के रिक्त पदों के सापेक्ष बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत अर्ह शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रण विज्ञप्ति जारी

महराजगंज : राजकीय इंटर कालेजों एवंं राजकीय हाईस्कूलों (बालक/बालिका) में स०अ० (एल०टी०) के रिक्त पदों के सापेक्ष बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत अर्ह शिक्षकों के प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रण विज्ञप्ति जारी।