DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label प्रतियोगिता. Show all posts
Showing posts with label प्रतियोगिता. Show all posts

Monday, September 21, 2026

माध्यमिक विद्यालयों में लगेगी युवा संसद, मंत्री और सांसद बनेंगे विद्यार्थी, राष्ट्रीय युवा संसद योजना के तहत होगा पंजीकरण

माध्यमिक विद्यालयों में लगेगी युवा संसद,  मंत्री और सांसद बनेंगे विद्यार्थी, राष्ट्रीय युवा संसद योजना के तहत होगा पंजीकरण

21 सितंबर 2026
प्रयागराज। माध्यमिक विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें विद्यार्थी मंत्री, सांसद और विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। विपक्ष के विद्यार्थी सामाजिक मुद्दे पर सवाल उठाएंगे। मंत्री व सांसद बने विद्यार्थी उसका जवाब देंगे। अध्यक्ष की भूमिका में रहने वाले विद्यार्थी सदर की कार्रवाई संचालित करेंगे। विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली का अनुभव मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को नोडल अधिकारी नामित किया है। विद्यालयों को राष्ट्रीय युवा संसद योजना के तहत पोर्टल पर किशोर सभा के तहत पंजीकरण कराना होगा। एक सप्ताह तक विद्यार्थियों को प्रतियोगिता का अभ्यास कराया जाएगा ताकि वह बेहतर ढंग से प्रश्न पूछ सकें। विद्यार्थी सवालों का बेहतर जवाब दे सकें।

सदन की कार्रवाई संचालित करने की प्रक्रिया शिक्षक विद्यार्थियों को बताएंगे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों तर्क-वितर्क करने की समझ विकसित होगी। अभिव्यक्ति कौशल में भी निखार आएगा। 



विद्यालयों में लगेगी संसद पक्ष-विपक्ष की भूमिका में होंगे छात्र, कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राएं देश-प्रदेश और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे

9 सितम्बर 2026
लखनऊ। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में अब युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राएं देश-प्रदेश और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वे सदन में अपना पक्ष रखने के साथ विपक्ष को भी घेरेंगे। 50 से 55 विद्यार्थियों वाले सदन में छात्रों को ही अध्यक्ष, मंत्री, विपक्ष के नेता और अन्य भूमिकाएं दी जाएंगी। उन्हें संसदीय कार्यवाही के संचालन, सवाल पूछने, जवाब देने, चर्चा करने और प्रस्ताव रखने का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।


युवा संसद के जरिये विद्यार्थियों को संसद और संसदीय प्रक्रियाओं के साथ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। इससे उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और दूसरों के विचारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर जोर रहेगा। युवा संसद के लिए राज्य स्तर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला स्तर पर डीआईओएस को नोडल बनाया गया है। एससीईआरटी आयोजन के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगा।


विवादरहित विषयों पर होगी चर्चा : युवा संसद में सामाजिक न्याय, सामाजिक सुधार, आर्थिक विकास, सांप्रदायिक सद्भाव, शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्र अनुशासन, कल्याणकारी योजनाएं, स्वच्छता, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और ग्रामीण विकास जैसे विवादरहित विषयों पर चर्चा होगी। किसी राजनीतिक दल या वर्तमान अथवा पूर्व नेता पर टिप्पणी नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में शिष्टाचार और अनुशासन का विशेष ध्यान होगा।


डीआईओएस विद्यालयों को निर्देश देने के साथ आयोजन का पर्यवेक्षण करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने निर्देश दिए हैं कि युवा संसद विद्यालय या छात्रों की सुविधा वाले स्थल पर हो। आयोजन एक घंटे से अधिक का नहीं होगा। छात्रों को वास्तविक संसदीय कार्यप्रणाली का अनुभव कराने पर विशेष जोर रहेगा। कार्यक्रम में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक या एमएलसी को मुख्य अतिथि बनाया जा सकता है। वे विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे। 

Sunday, April 12, 2026

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन के संबंध में

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के आयोजन के संबंध में

International Maths Olympiad 2026 के आयोजन के सम्बन्ध में।

International Maths Olympiad 2026 के आयोजन के सम्बन्ध में।


Wednesday, August 27, 2025

शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को निखारेगी NCERT की 'समृद्धि राष्ट्रीय प्रतियोगिता', 1 से 15 सितंबर तक जिला स्तर पर भरे जाएंगे फार्म

शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा को निखारेगी NCERT की 'समृद्धि राष्ट्रीय प्रतियोगिता', 1 से 15 सितंबर तक जिला स्तर पर भरे जाएंगे फार्म

एनसीईआरटी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन


लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षकों की कलात्मक प्रतिभा के विकास के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से 'समृद्धि' राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कला प्रतियोगिता होगी। राष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग 40 टीमों का गठन किया जाएगा। माध्यमिक स्तर पर कला एकीकृत शिक्षा शास्त्र को प्रोत्साहित करने के लिए कला उत्सव के रूप में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे देश के शिक्षकों द्वारा कला समेकित शिक्षणशास्त्र की प्रक्रियाओं को एक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।


राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने बताया है कि जिला पर एक सितंबर से गूगल फार्म भरे जाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 15 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसका परिणाम 20 सितंबर तक उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 अक्तूबर तक गूगल फार्म भरे जाएंगे। जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक पूरी होगी।

उन्होंने बताया है कि इसका परिणाम एनसीईआरटी को 20 अक्तूबर तक उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका आयोजन किया जाए। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के सभी राज्य या केंद्रीय बोर्ड से जुड़े, राजकीय, एडेड और निजी विश्वविद्यालयों के शिक्षक शिरकत कर सकते हैं। 

विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26 प्रतियोगिता में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्रों का पंजीकरण कराये जाने के सम्बन्ध में

विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता,  कक्षा छह से 11 के विद्यार्थी 30 सितंबर तक करेंगे रजिस्ट्रेशन


लखनऊ। प्रदेश में कक्षा छह से 11 के विद्यार्थियों में विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा मंत्रालय  की ओर से किया जा रहा है। विज्ञान मंथन नाम से होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से सभी डीआईओएस को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के इस प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जाएं। विज्ञान भारती द्वारा विज्ञान मंथन नामक प्रतियोगिता में देश भर के विद्यालयों के कक्षा छह से 11 के विद्यार्थी शामिल होंगे। 

इसका मुख्य उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में भारत के योगदान के प्रति युवाओं में रुचि पैदा करना है। उन्होंने कहा है कि इस प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त कक्षाओं का भी आयोजन स्कूलों में किया जाए। ताकि प्रदेश के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम भी ला सकें। 



विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2025-26 प्रतियोगिता में प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों के छात्रों का पंजीकरण कराये जाने के सम्बन्ध में।



Wednesday, November 6, 2024

वीरगाथा 4.0 में अभूतपूर्व प्रदर्शन, 45 लाख से अधिक छात्रों के नामांकन के साथ पूरे देश में यूपी सबसे आगे

वीरगाथा 4.0 में अभूतपूर्व प्रदर्शन, 45 लाख से अधिक छात्रों के नामांकन के साथ पूरे देश में यूपी सबसे आगे

वीरगाथा प्रोजेक्ट के नामांकन में यूपी अव्वल

■ दिल्ली को दूसरा स्थान, यूपी में हुआ दिल्ली से 27,16,003 अधिक नामांकन 

■ यूपी के सभी 75 जिलों में पिछले वर्ष से अधिक नामांकन हुए


लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वीरगाथा 4.0 प्रोजेक्ट में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर देश में पहला स्थान अर्जित कर एक बार फिर खुद को अव्वल साबित किया है। 45 लाख से अधिक छात्रों के नामांकन के साथ पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त करते हुए दिल्ली सरकार को आईना दिखाया है। इस मामले में दिल्ली सरकार को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है।


इस वर्ष दर्ज हुई 06 लाख 24 हजार 559 की नामांकन वृद्धिः शिक्षा के क्षेत्र में यूपी के इस प्रयास से उत्तर प्रदेश ने 45 लाख 24 हजार 559 छात्रों के नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त किया है। यूपी ने पिछले वर्ष के वीरगाथा 3.0 प्रोजेक्ट में 39 लाख के नामांकन की संख्या को पार करते हुए इस वर्ष 6 लाख 24 हजार 559 की वृद्धि दर्ज कराई है। इस वर्ष के आंकड़े बताते हैं कि हर जिले ने भागीदारी में वृद्धि की है, जिससे यह सफलता संभव हुई है।


यूपी ने कराया दिल्ली से 27 लाख 16 हजार 03 अधिक नामांकनः वीरगाथा 4.0 प्रोजेक्ट में दिल्ली ने 18 लाख 8 हजार 556 नामांकन के साथ द्वितीय स्थान और बिहार ने 13 लाख 91 हजार 187 नामांकन के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश ने दिल्ली से 27 लाख 16 हजार 3 और बिहार से 31 लाख 33 हजार 372 अधिक नामांकन कर यह उपलब्धि प्राप्त किया है। आंकड़े बता रहे हैं कि इस वर्ष का नामांकन अब तक का सर्वाधिक है और यूपी के सभी 75 जिलों में पिछले वर्ष की तुलना में अधिक नामांकन हुए हैं।


क्या है वीरगाथा 4.0 प्रोजेक्ट

वीरगाथा प्रोजेक्ट, रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय का एक संयुक्त कार्यक्रम है, जिसे 2021 में गैलेंट्री अवार्ड पोर्टल के अंतर्गत शुरू किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य, छात्रों को सशस्त्र बलों के वीर जवानों की प्रेरक कहानियों से जोड़ना है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि इस वर्ष वीरगाथा 4.0 के तहत ऑनलाइन नामांकन 16 सितंबर से 31 अक्तूबर 2024 तक किए गए।

Friday, October 11, 2024

अखिल भारतीय बाल शैक्षिक ई-कंटेंट प्रतियोगिता 2024-25 हेतु प्रविष्टियों के लिए आमंत्रण!

अखिल भारतीय बाल शैक्षिक ई-कंटेंट प्रतियोगिता 2024-25 हेतु प्रविष्टियों के लिए आमंत्रण!

 
एनसीईआरटी सभी छात्रों, शिक्षकों, शिक्षक प्रशिक्षकों, सरकारी संगठनों और स्वतंत्र ई-कंटेंट निर्माताओं से प्रविष्टियां आमंत्रित करता है। प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि दिसंबर 31, 2024 है।

➡️ अधिक जानकारी के लिए https://ciet.ncert.gov.in/AICEeCC पर जाएँ।


#NCERT #CIET #MinistryofEducation #Competition #EducationForAll #learn #education #teacher #students #children #educators #econtent

Thursday, October 10, 2024

Veer Gatha Project 4.0 : बहादुरी की गाथा सुनाकर पुरस्कार जीत सकेंगे विद्यार्थी, कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी वीर गाथा प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Veer Gatha Project 4.0 : बहादुरी की गाथा सुनाकर पुरस्कार जीत सकेंगे विद्यार्थी, कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थी वीर गाथा प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा


प्रोजेक्ट वीर गाथा में देश भर के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतने का मौका मिल सकता है। इसमें कक्षा तीन से 12वीं तक के बच्चे देश के वीरों के बारे में कविता, कहानी, निबंध, चित्रकला व वीडियो बनाकर पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।

जिला स्तर पर चार, राज्य स्तर पर आठ व राष्ट्रीय स्तर पर 100 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए 15 अक्तूबर तक स्कूली छात्रों के बीच सशस्त्र बलों के कर्मियों की बहादुरी के विवरण का प्रचार-प्रसार करने के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स पोर्टल की स्थापना की गई है।


इसमें वीरता पुरस्कार विजेताओं पर कविता, निबंध, कहानी, चित्र, वीडियो आदि प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी कराई जाएगी। जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेताओं को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 


प्रतियोगिता का शुरुआती स्तर स्कूल का होगा। इसमें कक्षा तीन से पांच, छह से आठ, नौ से 10 व 11 से 12 अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष चार प्रविष्टियां तक पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी। इसी के साथ प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या भी प्रदर्शित की जाएगी। स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन होगा। 

Monday, September 9, 2024

स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में अब सिर्फ यूपी बोर्ड के छात्र ही लेंगे हिस्सा

स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में अब सिर्फ यूपी बोर्ड के छात्र ही लेंगे हिस्सा

प्रतियोगिताओं में नहीं खेल पाएंगे आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के खिलाड़ी


प्रयागराज। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सत्र 2024- 25 का खेल कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें अब स्कूली खेलों में सिर्फ यूपी बोर्ड के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे।

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के खिलाड़ी अब इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा नहीं होंगे। नियमों में बदलाव करते हुए उन्हें पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।


स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से खेले जाने वाली माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिताओं में बीते वर्षों में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के खिलाड़ी यूपी बोर्ड के खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरते थे लेकिन इस बार नियमों में बदलाव करते हुए उन्हें पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।


वहीं, सीके नायडू अंडर-19 प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए यूपी बोर्ड के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संयोजक विद्यालय डॉ. केएन काटजू के क्रीडा अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने बताया 20 सितंबर को सीके नायडू प्रतियोगिता के लिए होने वाला ट्रायल अगली तिथि तक रद्द कर दिया गया है।

मौसम को देखते हुए जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी। अगली तिथि से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज की वेबसाइट पर अवश्य करा लें।

Friday, April 12, 2024

बच्चों में जिज्ञासा और सोच बढ़ाएगी CBSE, आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए साइंस चैलेंज कार्यक्रम का होगा आयोजन

बच्चों में जिज्ञासा और सोच बढ़ाएगी CBSE, आठवीं से दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए साइंस चैलेंज कार्यक्रम का होगा आयोजन


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बच्चों में जिज्ञासा, प्रश्न पूछने के कौशल और उच्च स्तरीय सोच को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बोर्ड इसके लिए आठवीं से दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए सीबीएसई साइंस चैलेंज आयोजित करने जा रहा है। बोर्ड ने स्कूलों को इसमें भाग लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करने को कहा है। यह साइंस चैलेंज अप्रैल व मई महीने में सीबीएसई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।


सीबीएसई का मानना है कि विज्ञान हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है और हमें अपने आसपास की दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है। इस विषय से जुड़कर छात्र सोचना, समस्याओं का समाधान करना सीखते हैं। ऐसे में बोर्ड छात्रों में जिज्ञासा, प्रश्न पूछने के कौशल और उच्च स्तरीय सोच पैदा करना चाहता है। इसी पहल के रूप में यह चैलेंज शुरू किया जा रहा है। इसकी थीम विज्ञान, पर्यावरण और स्थिरता है। बोर्ड ने स्कूलों को कहा है कि वह इस चैलेंज में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें, क्योंकि इससे बच्चों को अभ्यास करने और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।


छात्रों को करना होगा पंजीकरण

यह साइंस चैलेंज दो राउंड (स्कूल स्तर और इंटर स्कूल स्तर) में होगा। आठवीं से दसवीं तक के सभी छात्र इसमें भाग लेने के योग्य हैं। पहले राउंड में स्कूलों को छात्रों का पंजीकरण कराना होगा। दूसरे राउंड में स्कूल 6 छात्रों को नामित करेंगे। इस साइंस चैलेंज में बहु विकल्पीय प्रश्न होंगे।

भाग लेने वाले छात्रों का कार्य गति और सटीकता दोनों पर केंद्रित होगा। राउंड- 1 के लिए स्कूलों को 19 अप्रैल तक छात्रों को पंजीकृत करना होगा।


इस कार्यक्रम के लिए जो स्कूल पंजीकृत होंगे उन्हें 22 अप्रैल को साइंस चैलेंज पेपर (बहु विकल्पीय प्रश्न) उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कूल 22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक साइंस चैलेंज का आयोजन करेंगे। इसमें से वह हर कक्षा (आठवीं से दसवीं) से दो छात्रों का चयन उनके प्रदर्शन के आधार पर अगले राउंड के लिए करेंगे। 


स्कूल दूसरे राउंड के लिए छात्रों का पंजीकरण 29 अप्रैल से सात मई तक करेंगे। दूसरा राउंड कंप्यूटर आधारित साइंस चैलेंज होगा कि जो कि बोर्ड की ओर से 13 मई से 17 मई तक किया जाएगा।

Saturday, January 27, 2024

शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम के चौथे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन किये शुरू, 18 से 30 साल आयु वर्ग के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

अब हरियाणा के विद्यार्थी सीखेंगे बांग्ला तो उत्तर प्रदेश के कन्नड़, जानिए क्यों और कैसे?


युवा संगम के चौथे चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरु

11 राज्यों के छात्र अलग- अलग राज्यों में जाकर शिक्षा, भाषा, कला- संस्कृति से होंगे रुबरु


नई दिल्ली। यूपी के छात्र कन्नड़, हिमाचल के उड़िया, जम्मू-कश्मीर के मराठी, उत्तराखंड के तमिल, हरियाणा के बांग्ला, अरुणाचल के गुजराती, छत्तीसगढ़ के मलयालम, असम के गुजराती तो बिहार के तेलुगू सीखेंगे।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम के चौथे चरण में 11 राज्यों के छात्रों को अन्य 11 राज्यों में जाकर शिक्षा, भाषा, खाना, कला और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार चार फरवरी तक युवा संगम के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। छात्रों को पांच से सात दिन के टूर में भारत की सांस्कृतिक विविधता को जानने और सीखने का मौका मिल रहा है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, इसके लिए सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को पत्र भेज दिया गया है। मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत में युवा संगम के चौथे चरण को मंजूरी दे दी है। इसमें 13 से 30 आयु वर्ग के छात्र, युवा शामिल हो रु.। जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर और ऑफ कैंपस छात्र भी भाग ले सकेंगे।

उन्होंने कहा, पंजीकरण के बाद समिति छात्रों का चयन करती है। एक राज्य के छात्र को दूसरे राज्य से जोड़ते हुए उनकी टीम बनाई जाती है और उसे संबंधित राज्यों में भेजा जाता है। एक हफ्ते के टूर के बाद छात्रों को एक रिपोर्ट भी बनानी होती है।


लद्दाख, लक्षद्वीप के छात्रों को भी मौका
युवा संगम के चौथे चरण में लद्दाख, लक्षद्वीप और पुदुच्चेरी के छात्रों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें तमिलनाडु के ग्रुप में 10 छात्र पुदुच्चेरी से रहेंगे, जबकि केरल ग्रुप में 10 छात्र लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर वाले 30 छात्रों के ग्रुप में से 15-20 जम्मू-कश्मीर व अन्य लद्‌दाख से होंगे।



शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम के चौथे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन किये शुरू, 18 से 30 साल आयु वर्ग के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

शिक्षा मंत्रालय ने आज एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के तहत युवा संगम के चौथे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2024 निर्धारित की गयी है। 18 से 30 वर्ष के युवा जो इस अनूठी पहल में शामिल होना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस अपगे पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय की ओर से आज यानी 25 जनवरी 2024 से एक भारत-श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के तहत युवा संगम के चौथे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इसमें शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से युवा संगम की ऑफिशियल वेबसाइट ebsb.aicte-india.org पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इस अनूठी पहल में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2024 तय की गयी है। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे तय तिथियों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लें इसके बाद विंडो क्लोज कर दी जाएगी।


क्या है युवा संगम पहल
युवा संगम, भारत सरकार की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के युवाओं के बीच लोगों के बीच आपसी संबंध को मजबूत करने की एक पहल है। इस पहल का उद्देश्य ऑन-कैंपस और ऑफ-कैंपस छात्रों को विभिन्न राज्यों दौरा करने और युवाओं को भिन्न-भिन्न राज्यों के विभिन्न पहलुओं का गहन अनुभव कराने और स्थानीय युवाओं के साथ बातचीत करने व उनके साथ गहराई से जुड़ने का अवसर देने का है।

क्या है योग्यता
इसमें युवा, मुख्य रूप से छात्र, एनएसएस/ एनवाईकेएस स्वयंसेवक, नियोजित/ स्व-रोजगार वाले ऐसे व्यक्ति जो 18 वर्ष की उम्र प्राप्त कर चुके हैं और 30 वर्ष की उम्र को प्राप्त नहीं किया है वे युवा संगम पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन
जिस्ट्रेशन करने के लिए युवाओं के सबसे पहले युवा संगम की ऑफिशियल वेबसाइट ebsb.aicte-india.org पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप UG Student, PG Student या Off Campus Youth में सेलेक्ट कर लें। इसके बाद अभ्यर्थी मांगी गयी गयी डिटेल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।


Yuva Sangam Phase 4 Registration Direct Link 

Thursday, December 14, 2023

SVEEP अन्तर्गत राज्यस्तरीय ऑनलाइन पोस्टर / स्लोगन प्रतियोगिता 1.0 लॉच किये जाने के संबंध में।

SVEEP अन्तर्गत राज्यस्तरीय ऑनलाइन पोस्टर / स्लोगन प्रतियोगिता 1.0 लॉच किये जाने के संबंध में।


Friday, December 8, 2023

स्कूली बच्चों को दी जाएगी श्रीराम के आदर्शों की जानकारी, होंगी रामायण से जुड़े प्रसंगों पर चित्रकला, लेखन, वेशभूषा व रामायण पाठ आदि प्रतियोगिताएं

स्कूली बच्चों को दी जाएगी श्रीराम के आदर्शों की जानकारी, होंगी रामायण से जुड़े प्रसंगों पर चित्रकला, लेखन, वेशभूषा व रामायण पाठ आदि प्रतियोगिताएं 


लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश सरकार स्कूली बच्चों के बीच भी श्रीराम के आदर्शों को उतारने का प्रयास करेगी। इसके तहत स्कूलों में रामायण से जुड़े प्रसंगों पर चित्रकला, लेखन, वेशभूषा व रामायण पाठ आदि प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताएं प्रदेश के सभी बेसिक व माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में होगी।


रामोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगिताओं व मूर्तिकला-चित्रकला के जरिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं पर चार करोड़ और मूर्तिकला-चित्रकला पर ढाई करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अयोध्या के विभिन्न घाटों व स्थलों पर रामायण से जुड़ी कलाकृतियों की स्थापना भी की जाएगी।


 कलाकृतियों के निर्माण का काम उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों से कराया जाएगा। संस्कृति विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। 

Tuesday, November 14, 2023

नई पीढ़ी के लेखकों को आगे बढ़ाएगा CBSE, कक्षा पांच से 10वीं तक के विद्यार्थी 30 नवंबर तक करा सकते हैं प्रतिभाग के लिए पंजीकरण, लेखन के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई

नई पीढ़ी के लेखकों को आगे बढ़ाएगा CBSE, कक्षा पांच से 10वीं तक के विद्यार्थी 30 नवंबर तक करा सकते हैं प्रतिभाग के लिए पंजीकरण, लेखन के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई


मेरठ : स्कूली बच्चों में उभरते लेखकों को आगे बढ़ाने के लिए एक सीबीएसई ने अनोखी पहल करते हुए उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शन करने को एक प्लेटफार्म प्रदान कर रहा रहा है। सीबीएसई के रीडिंग मिशन के अंतर्गत इस वर्ष सीबीएसई बडिंग आथर्स प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। स्कूल स्तर पर ही बच्चों को खूब पढ़ने और गढ़ने यानी कहानी बनाने, उसे बताने और लिखने को प्रेरित करने के लिए यह पहल की जा रही है। इसमें कक्षा पांच से कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों हिस्सा ले सकते हैं। इसमें तीन कैटेगरी बनाई गई हैं। बच्चे कहानी हिंदी या अंग्रेजी में भेज सकते हैं।


स्कूल स्तर पर प्रथम चरण बडिंग आथर्स प्रोग्राम के तहत प्रथम चरण की प्रतिस्पर्धा स्कूल स्तर पर ही होगी। इसका आयोजन स्कूल 30 नवंबर से पहले पूरा कर कर तीनों कैटेगरी में से दो-दो अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए भेजेंगे। दूसरी कैटेगरी के आयोजन के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगी। स्कूल अपने सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थियों की सीबीएसई के पोर्टल पर अपलोड कहानियों को अकादमिक करेंगे। तीनों कैटेगरी मिलाकर एक स्कूल से अधिकतम छह विद्यार्थी ही दूसरे चरण के प्रतिभागी होंगे। कहानी लिखने और सबमिट करने के लिए पोर्टल 26 दिसंबर से 15 जनवरी तक सक्रिय रहेगा।


शुरू से अंत व समस्या से समाधान तक हो कहानी 
नन्हे लेखकों को लिखने के लिए प्रेरित करने के साथ ही बडिंग आथर्स प्रोग्राम में कहानी कैसे लिखनी है इसे भी बताया जा रहा है। इसमें कहानी किसी हीरो या आस-पास के घटनाक्रम को लेकर भी हो सकती है। घटनाक्रम या समस्या से जुड़ी कहानियों में समस्या से समाधान तक को लिखना है।

Saturday, October 21, 2023

फिट इंडिया क्विज 2023 में लक्ष्य बीस हजार, पंजीकृत हुए मात्र 511 स्कूल

फिट इंडिया क्विज 2023 में लक्ष्य बीस हजार, पंजीकृत हुए मात्र 511 स्कूल 


प्रयागराज। फिट इंडिया क्विज 2023 में अधिक से अधिक क लिए  विद्यालयों और विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने प्रदेश के 20 हजार विद्यालयों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन 16 अक्तूबर तक मात्र 511 स्कूलों का ही पंजीकरण हुआ है। वहीं, पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। 

इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिख है। निर्देश दिया है कि फिट इंडिया क्विज 2023 के लिए निर्धारित प्रति छात्र 100 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान स्कूल क्रीड़ा कोष से किया जाए। 


क्विज का व्यापक प्रचार प्रसार कर के अधिकाधिक संख्या में विद्यालयों एवं विद्यार्थियों का पंजीकरण कराकर लक्ष्य को समय से पूरा करें। पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए एनटीए हेल्प लाइन नंबर 011-40759000, 69227700 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Tuesday, August 15, 2023

संस्कृत प्रतिभा खोज के आवेदन 15 अगस्त से, 24 सितम्बर को होगी परीक्षा आयोजित

संस्कृत प्रतिभा खोज के आवेदन 15 अगस्त से,  24 सितम्बर को होगी परीक्षा आयोजित


लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिये उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा-2023 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।


उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा-2023 के लिए आवेदन 15 अगस्त से 5 सितम्बर तक किए जा सकते हैं। रविवार 24 सितम्बर को परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा परीक्षा के परिणाम की घोषणा पांच अक्तूबर को की जाएगी।


प्रत्येक वर्ग से 30 (कुल-90) छात्रों को 1000/ - रुपये की छात्रवृत्ति प्रतिमाह एक वर्ष तक दी जाएगी। परीक्षा तीन वर्गों प्रथमा कक्षा- 6, 7, 8, पूर्व मध्यमा कक्षा 9, 10 एवं उत्तर मध्यमा कक्षा 11,12 में आयोजित की जाएगी।



यूपी : प्रदेश में होगा संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, सफल छात्रों को दी जाएगी ₹1000 की सालाना छात्रवृत्ति 


छात्रों का संस्कृत में रुझान बढ़ाने के लिए प्रदेश में संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। 


प्रदेश में संस्कृत के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने, संस्कृत में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश अमृत काल संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर केंद्र बनाकर बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और सफल हुए 90 विद्यार्थियों को एक-एक हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी।


यह निर्णय शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। माध्यमिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक भगवती सिंह की अध्यक्षता में निदेशालय में हुई बैठक में यह तय किया गया कि प्रवेश परीक्षा तीन स्तर पर प्रथमा (कक्षा छह से आठ तक), पूर्व मध्यमा (कक्षा नौ-दस) और उत्तर मध्यमा (कक्षा 11-12) के विद्यार्थियों की होगी। इसमें संस्कृत पढ़ने वाला कोई भी विद्यार्थी शामिल हो सकेगा। इस परीक्षा का आयोजन हर साल होगा। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।


बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 व 2024-25 के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के क्रम में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम में कमी को भी हरी झंडी दी गई। इसी तरह कॉलेजों को 10 विषय पढ़ाने की सहमति दी गई। वहीं अतिरिक्त विषय के लिए लिए जाने वाले मान्यता शुल्क को 2500 से कम कर 500 रुपये प्रति विषय करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी ने चार डिप्लोमा कोर्स स्ववित्तपोषित में शुरू करने और उसके लिए ऑनलाइन आवेदन लेने को सहमति दी।


प्रधानाचार्य व शिक्षकों को दिलाया जाएगा प्रशिक्षण

उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव आरके तिवारी ने बताया कि कार्यकारिणी ने सभी 591 प्रधानाचार्य व 1186 शिक्षकों के संस्कृत विद्वानों से प्रशिक्षण कराने पर सहमति दी। सदस्यों ने संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के चयन व मानदेय भुगतान में हो रही देरी से अवगत कराया। वहीं गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के समय में बदलाव का निर्णय अपने स्तर से लेने की बात कही गई। बैठक में जेपी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत, विधायक धनंजय कनौजिया, विनोद मिश्र, हर्षदेव, सालिगराम, वंदना द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

Saturday, July 29, 2023

बच्चे ज्वार, बाजरा पर लिखेंगे निबंध, हर जिले के 200 अध्यापकों को मोटे अनाज के पोषक तत्वों की जानकारी के लिए किया जायेगा ट्रेंड

बच्चे ज्वार, बाजरा पर लिखेंगे निबंध, हर जिले के 200  अध्यापकों  को मोटे अनाज के पोषक तत्वों की जानकारी के लिए किया जायेगा ट्रेंड 


कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिलों में कमेटी बनाने के दिए निर्देश



लखनऊ । उत्तर प्रदेश के स्कूली बच्चे अब ज्वार, बाजरा, मक्का, कोदों आदि के महत्व पर निबंध लिखेंगे। साथ ही मोटे अनाज की पौष्टिकता के बारे में क्विज, प्रोजेक्ट वर्क आदि की गतिविधियां भी स्कूलों में संचालित की जाएगी। यही नहीं हर जिले सरकारी, मान्यता प्राप्त, निजी जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट विद्यालयों के कम से कम 200 अध्यापकों को चयनित कर उन्हें मोटे अनाज के पोषक तत्वों, मोटे अनाज के विभिन्न प्रकारों, उसके उपभोग व उपयोगिता का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी ने शासनादेश जारी कर हर जिले में कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी, सचिव उप कृषि निदेशक तथा सदस्य बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, तथा कृषक उत्पादक संगठन के नामित सदस्य होंगे। साथ ही पर्यटन विभाग, होटल एण्ड रेस्टोरेण्ट एसोसिएशन के जरिये मोटे अनाजों के व्यंजन लोकप्रिय करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन व्यंजनों को तैयार करने वाले शेफ और मोटे अनाज और उनसे तैयार किए गए व्यंजनों की पौष्टिकता के बारे में जानकारी रखने वालों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।


Sunday, December 4, 2022

खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्टेडियम का निःशुल्क आवंटन किये जाने के संबंध में

खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्टेडियम का निःशुल्क आवंटन किये जाने के संबंध में।



Wednesday, November 16, 2022

पंचम राज्य स्तरीय आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता में चयनित माध्यमिक स्तर की शिक्षक / शिक्षिकाओं की सूची जारी

पंचम राज्य स्तरीय आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता में चयनित माध्यमिक स्तर की शिक्षक / शिक्षिकाओं की सूची जारी


शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वर्ष 2021 के पंचम राज्य स्तरीय आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की जनपद स्तर से चयनित पाठयोजनाओं का राज्य स्तर पर मूल्यांकन बाह्य विशेषज्ञों द्वारा कराया गया विशेषज्ञों द्वारा पाठयोजनाओं का मूल्यांकन मानकों के आधार पर किया गया। मूल्यांकन के उपरान्त माध्यमिक स्तर में निम्नवत् शिक्षक / शिक्षिकाओं की पाठयोजनाओं का चयन किया गया।


Thursday, October 6, 2022

शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना ‘युवा 2.0’ की शुरुआत की

शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना ‘युवा 2.0’ की शुरुआत की

 
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना ‘युवा 2.0’ की शुरुआत की। यह युवा एवं उभरते लेखकों को देश में पढ़ने, लिखने एवं पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के वास्ते प्रशिक्षित करने पर केंद्रित है।


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ युवा 2.0 लोकतंत्र (संस्थान, घटनाएं, लोग, संवैधानिक मूल्य-अतीत, वर्तमान एवं भविष्य) के विषय पर लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को सामने लाने के लिए भारत एट 75 प्रोजेक्ट (आजादी का अमृत महोत्सव) का हिस्सा है। यह योजना लेखकों का एक समूह तैयार करेगी जो भारतीय धरोहर, संस्कृति एवं ज्ञान तंत्र को बढ़ावा देने के लिए विविध विषयों पर लिख सकते हैं।’’