DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label प्रयोगात्मक. Show all posts
Showing posts with label प्रयोगात्मक. Show all posts

Monday, February 9, 2026

यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान व गृहविज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन समाप्त, होगी प्रयोगात्मक परीक्षा, अगले सत्र से लागू होगी नई व्यवस्था

यूपी बोर्ड हाईस्कूल विज्ञान व गृहविज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन समाप्त, होगी प्रयोगात्मक परीक्षा, दोनों विषयों में अब तक अन्य विषयों की तरह होता था आंतरिक मूल्यांकन

अगले सत्र से नई व्यवस्था सुनिश्चित करने के बोर्ड सचिव ने दिए निर्देश


प्रयागराजः माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान एवं गृहविज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब हाईस्कूल विज्ञान और गृह विज्ञान विषय में आंतरिक मूल्यांकन के स्थान पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान करते हुए परिषद विनियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इन दोनों विषयों में अगले सत्र की परीक्षा से प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी किए हैं।


माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस संबंध में पूर्व में शासन को पत्र प्रेषित कर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा-16 (2) के अंतर्गत शासकीय स्वीकृति का अनुरोध किया गया था। शासन की स्वीकृति के बाद परिषद विनियमों के अध्याय-13 में संशोधन किया गया है। 


संशोधित विनियम के अनुसार हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान एवं गृहविज्ञान विषय को छोड़कर अन्य सभी विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन पूर्ववत पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर ही किया जाएगा। संशोधित व्यवस्था के तहत विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के प्राप्तांक और ग्रेड को प्रमाणपत्र/सह अंकपत्र में प्रदर्शित किया जाएगा। 


पहले इन विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन पांच प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाता था और 20 ग्रेड अंकपत्र में अंकित किए जाते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इस बदलाव के संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ने यूपी बोर्ड सचिव को पत्र भेजा है।

Tuesday, January 6, 2026

यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा वर्ष-2026 के आयोजन के सम्बन्ध में।

यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट के प्रायोगिक परीक्षा के परीक्षकों को दिए निर्देश, पहली बार तय की समयसीमा, मांगने पर उपलब्ध कराना होगा एक साल सुरक्षित रखनी होगी प्रैक्टिकल की कॉपी 

प्रयागराज । 24 जनवरी से नौ फरवरी तक प्रस्तावित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा की कॉपियों को एक साल तक सुरक्षित रखना होगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 31 दिसंबर को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में निर्देश भेजे हैं। परीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि कॉपियों को अपने पास एक साल तक संरक्षित रखें जिसे मांगने पर उपलब्ध कराना होगा। इससे पहले सुरक्षित कॉपियां रखने की कोई समयसीमा नहीं थी।

इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, कंप्यूटर, गृह विज्ञान आदि विषयों में अलग अलग दो प्रैक्टिकल करने होते हैं। छात्र-छात्राओं को किए गए प्रयोग की कॉपी भी लिखनी होती है। 

परीक्षा की उत्तरपुस्तिका पर उपलब्ध टेबल पर, मौखिक और प्रोजेक्ट सत्र कार्य (आंतरिक व वाहा) का अलग अलग नंबर होता है। ये कॉपियां स्कूल वाले ही छपवाकर उपलब्ध कराते हैं और परीक्षक उसी पर प्रायोगिक परीक्षा लेते हैं। प्रत्येक जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराने वाले विद्यालयों के सापेक्ष रैंडम आधार पर लगभग दो प्रतिशत तक विद्यालयों का ऑडिट भी बोर्ड मुख्यालय की ओर से कराया जाएगा। शिवचरणदास कन्हैयालाल इंटर कॉलेज अतरसुइया के कंप्यूटर शिक्षक विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि बोर्ड ने एक साल तक कॉपियां सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। 

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक दिन में अधिकतम दो बैच बनाए जाएंगे और प्रत्येक वैच में विद्यार्थियों की संख्या 40 से अधिक नहीं होगी। एक दिन में अधिकतम 80 विद्यार्थियों के प्राप्तांक ही ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षक को धमकी, लालच, बाधा या बल प्रयोग से प्रैक्टिकल प्रभावित करने या प्रयास करने वाले पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें इसमें आजीवन कारावास का प्रावधान है।

नई व्यवस्था : स्क्रूटनी तक रखते हैं लिखित परीक्षा की कॉपियां
प्रयोगात्मक प्रायोगिक परीक्षा की कॉपियां भले ही सालभर रखने के निर्देश परीक्षकों को दिए गए है लेकिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं स्क्रूटनी तक ही सुरक्षित रखी जाती है। स्क्रूटनी का परिणाम घोषित होने के बाद लिखित परीक्षा की कॉपियां नष्ट कर दी जाती है।



यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा वर्ष-2026 के आयोजन के सम्बन्ध में।


Sunday, January 12, 2025

यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा वर्ष 2025 के संबंध में निर्देश जारी

यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा वर्ष 2025 के संबंध में निर्देश जारी