DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label यूपी बोर्ड. Show all posts
Showing posts with label यूपी बोर्ड. Show all posts

Thursday, October 15, 2026

यूपी बोर्ड में हर वर्ष कम हो रहे एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड में हर वर्ष कम हो रहे एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी 


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बीते पांच वर्षों से प्रत्येक वर्ष औसतन एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी कम हो रहे हैं। वर्ष-2023 की परीक्षा में जहां 58,84,634 परीक्षार्थी पंजीकृत थे वहीं 2027 की परीक्षा में 52.04 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

2027 में पांच फरवरी से होने वाली होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में हाईस्कूल में 27,75,741 इंटरमीडिएट में 24,28,972 पंजीकृत हुए हैं। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 6.79 लाख से ज्यादा घट गई।


वर्ष 2024 में एक साथ तकरीबन 3.59 लाख छात्र कम हो गए। वर्ष-2025 में 54,37,174 और वर्ष 2026 में एक लाख से ज्यादा कमी के साथ परीक्षार्थियों की संख्या 53,37,432 हो गई थी। छात्रों की लगातार घट रही संख्या को लेकर यूपी बोर्ड भी चिंतित है। यही कारण है कि कॉलेजों में नामांकन बढ़ाने, सस्ती किताबें उपलब्ध कराने व शत प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


बिहार व मध्य प्रदेश के छात्र भी होते थे शामिल
दरअसल, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पहले लगातार नकल कराए जाने व पेपर आउट कराए जाने की घटनाएं सामान्य हो गई थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड जैसे राज्यों के भी तमाम छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकृत होते थे और परीक्षा में शामिल होकर पास हो जाते थे। अब सरकार की सख्ती के चलते परीक्षाओं में सेंधमारी आसान नहीं है। सीसीटीवी से परीक्षा कक्ष व केंद्रों की निगरानी की जा रही है। छात्रों की लगातार हो रही कमी का एक प्रमुख कारण इसे भी माना जा रहा है।


यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। परीक्षाओं में सख्ती होने से भी ऐसी स्थिति होने की संभावना हो सकती है। कुछ दूसरे बोर्ड में चले जाते हैं, जिससे छात्र कम हुए हैं। - भगवती सिंह, सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद

Tuesday, October 13, 2026

उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2027 समय सारिणी जारी

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 कार्यदिवसों में होंगी, विधानसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने तकरीबन चार महीने पहले ही बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया

हाईस्कूल-इंटर परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी, विधानसभा चुनाव की तारीख टकराने पर संशोधित होगा कार्यक्रम

प्रयागराज । यूपी बोर्ड की इस सत्र की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी 2027 में ही संपन्न होंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार 10वीं-12वीं की परीक्षाएं एक साथ पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी। 2027 में भी 2026 की तरह 15 कार्यदिवसों में परीक्षाएं कराई जाएंगी।

विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बोर्ड ने तकरीबन चार महीने पहले ही बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह समय सारिणी संभावित है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव मार्च में संभावित मानते हुए टाइम टेबल जारी किया है। यदि विधानसभा चुनाव की तारीखें टकराती है तो बोर्ड परीक्षा की तिथियां संशोधित होंगी।

छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने कठिन विषयों की परीक्षा में पर्याप्त अंतराल रखा है। हाईस्कूल में दस फरवरी को अंग्रेजी, 13 फरवरी को गणित और 17 फरवरी को विज्ञान का पेपर है। तीनों ही परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं वाओं को को रिवीजन रिवीजन के लिए दो से तीन दिन का अंतराल मिलेगा।

वहीं इंटर में आठ फरवरी को अंग्रेजी, 12 के जीव विज्ञान व गणित, 15 फरवरी को रसायन विज्ञान और 17 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा है। इस साल हाईस्कूल में 27,75,741 और इंटर में 24,28,972 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं एक साथ पांच से 24 फरवरी तक कराई जाएंगी। वहीं 2027 में होली का त्योहार मार्च में मनाया जाएगा 121 मार्च को होलिका दहन और 22 को होली है। 


यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, परीक्षा कार्यक्रम जारी, 52 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2027 की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं 24 फरवरी तक चलेंगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार देर शाम परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा में करीब 52 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें तकरीबन 27.50 लाख छात्र व 24.50 लाख छात्राएं हैं।

परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 

इस बार एक ही रहेगा उत्तर पुस्तिकाओं का कवर पेज

बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं में भी बदलाव किया गया है। इस बार मुख्य कवर पृष्ठ दो के बजाय एक ही होगा। इसी कवर पृष्ठ पर अभ्यर्थी रोल नंबर व अन्य जानकारी भरेंगे और परीक्षक भी प्राप्त अंकों का विवरण दर्ज करेंगे। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के रंग में भी बदलाव में लाल रंग की उत्तरपुस्तिकाएं किया गया है। वर्ष 2026 की परीक्षा उपलब्ध कराई गई थीं।



उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2027 समय सारिणी जारी

Friday, October 2, 2026

हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थियों के विवरण में संशोधन का मौका

हाईस्कूल-इंटर के विद्यार्थियों के विवरण में संशोधन का मौका


प्रयागराज। शैक्षिक सत्र 2026 27 के कक्षा-9 के विद्यार्थियों तथा परीक्षा वर्ष 2027 में कक्षा 10 और 12 के संस्थागत एवं - व्यक्तिगत विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। यूपी बोर्ड की ओर से अब विद्यार्थियों के विवरण की जांच और आवश्यक संशोधन के लिए समय निर्धारित किया गया है।

कक्षा-10 और 12 के विद्यार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट परिषद के पोर्टल से प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा जांच की जाएगी। जांच के बाद किसी प्रकार का संशोधन आवश्यक होने पर विवरण को संशोधित और अपडेट किया जा सकेगा। इसके लिए एक से छह अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

वहीं, कक्षा-9 और 11 के विद्यार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट भी परिषद के पोर्टल से प्राप्त कर संस्था के प्रधान को जांच करनी होगी। इनके विवरण में संशोधन एक से छह अक्तूबर 2026 तक प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि, विशेष रूप से पांच से आठ अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक कक्षा-9 और 11 के विद्यार्थियों के विवरण में संशोधन किया जा सकेगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी संस्थानों को निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


Sunday, September 27, 2026

माध्यमिक विद्यालयों के नामांकन में भिन्नता को सही कराने के सम्बन्ध में।

माध्यमिक विद्यालयों के नामांकन में भिन्नता को सही कराने के सम्बन्ध में।


Tuesday, September 15, 2026

यूपी बोर्ड में छह बिंदुओं पर होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन, विश्लेषण, मूल्यांकन व सूजन पर जोर, रटने की जगह चिंतन और नार्किक क्षमता बढ़ाने का प्रयास

यूपी बोर्ड में छह बिंदुओं पर होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन, विश्लेषण, मूल्यांकन व सूजन पर जोर, रटने की जगह चिंतन और नार्किक क्षमता बढ़ाने का प्रयास

11 व 12 के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय के माडल प्रश्नपत्र तैयार


प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए तैयार होने वाले प्रश्नपत्रों के आधारभूत बिंदुओं के मानक में बदलाव किया है। अब छह बिंदुओं को लेकर माडल प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए हैं, जो आने वाली मुख्य परीक्षा के समान हैं। यह बलदाव भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित परख मूल्यांकन केंद्र के निर्देशों के अनुरूप है।


पहले चरण में कक्षा 11 और 12 के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय के माडल प्रश्नपत्र बनाए गए हैं। इनमें विद्यार्थी के ज्ञान व बोध को परखने वाले 17.5 प्रतिशत, अनुप्रयोग क्षमता की जांच के लिए 35 प्रतिशत, विश्लेषण की समझ संबंधी 22 प्रतिशत, मूल्यांकन व सृजन क्षमता को जांचने के लिए चार-चार प्रतिशत प्रश्न हैं। इससे पूर्व सिर्फ ज्ञान, बोध, अनुप्रयोग और कौशल की समझ का मूल्यांकन किया जाता था। इसमें ज्ञान के 20 प्रतिशत, बोध व अनुप्रयोग संबंधी समझ के लिए 30-30 प्रतिशत और कौशल की परख के लिए 20 प्रतिशत प्रश्न रहते थे। ज्ञान और बोध पर अधिक बल दिया जाता था। नए माडाल में विश्लेषण, मूल्यांकन, सूजन पर जोर है।

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार विद्यार्थियों में रटने की जगह चिंतन, तर्क, मूल्यांकन शक्ति, विश्लेषण व सृजनात्मकता का विकास कराने का प्रयास है।

प्रायोगिक विषयों को छोड़कर यूपी बोर्ड में प्रत्येक विषयों की लिखित परीक्षा 100 अंक की हो रही है, जबकि नए प्रश्नपत्रों में लिखित परीक्षा के लिए पूर्णांक 80 निर्धारित है। वर्णनात्मक प्रश्नों की संख्या में भी कमी की गई है। प्रत्येक विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प के रूप में प्रश्न दिए गए हैं जो उसी यूनिट, उसी उद्देश्य व उसी कठिनाई स्तर के रहेंगे।

पाठ्यक्रम के सभी खंड से प्रश्न पूछना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक यूनिट का अधिभार भी निश्चित है। वाह्य विकल्प के प्रश्न नहीं रहेंगे, जिससे छात्रों को पुस्तक के सभी खंड को पढ़ना आवश्यक है। 30 प्रतिशत प्रश्न सरल, 50 प्रतिशत प्रश्न सामान्य और 20 प्रतिशत प्रश्न कठिन श्रेणी के होंगे। यह बदलाव नई शिक्षा नीति 2020 व परख विद्यार्थियों के समग्र विकास जो पंचकोश विकास के अनुरूप है।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति पंचकोश विकास पर केंद्रित

पंचकोश विकास भारतीय और योग दर्शन (तैत्तिरीयक उपनिषद) पर आधारित है। यह समग्र अर्थात शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाने वाला है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा इसी के अनुरूप है। पंचकोश के पांच चरणों में अन्नमय कोश अर्थात भौतिक परतु, प्राणमय कोश-ऊर्जा परत, मनोमय कोश-मानसिक परत, विज्ञानमय कोश-बौद्धिक परत, आनंदमय कोश-आंतरिक आनंद से जोड़ने वाला है।

Sunday, September 13, 2026

यूपी बोर्ड : कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, 28 सितंबर तक आवेदन, नौवीं और 11वीं के पंजीकरण की तारीख भी बढ़ी

यूपी बोर्ड विद्यार्थियों के पंजीकरण की तिथि बढ़ी, 30 सितंबर तक मौका, हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि हुई 28 सितंबर

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौवीं और 11वीं के पंजीकरण तिथि को बढ़ा दिया है। अब 30 सितंबर तक पंजीकरण फॉर्म भरे जा सकेंगे। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को भी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बढ़ा दिया है।

हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 28 सितंबर तक जमा किया जा सकेगा। विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण को वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है।  प्रधानाचार्य एक से चार अक्तूबर तक विद्यार्थी का नाम, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो समेत अन्य विवरणों की जांच करेंगे।

पांच से आठ अक्तूबर तक संशोधन का अवसर विद्यालयों को दिया जाएगा। इसके बाद हाईस्कूल-इंटर के विवरणों की चेकलिस्ट की जांच अक्तूबर माह में ही की जाएगी। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय जमा करनी होगी। 


यूपी बोर्ड : कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, 28 सितंबर तक आवेदन, नौवीं और 11वीं के पंजीकरण की तारीख भी बढ़ी

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ और 11वीं के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। साथ ही, बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए भी आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। 

कक्षा नौ और 11वीं के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र है। यह शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 30 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के प्रधानों को 30 सितंबर तक परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

कक्षा 9 व 11 के लिए प्रक्रिया

कक्षा नौ और 11वीं के आवेदनों की जांच 1 अक्तूबर से 4 अक्तूबर तक होगी। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में संशोधन 5 से 8 अक्तूबर तक किया जाएगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र है, जिसे 30 सितंबर तक कोषागार में ऑनलाइन अपलोड करना है।


कक्षा 10 व 12 के लिए प्रक्रिया

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के प्रधानों को 30 सितंबर तक परीक्षा शुल्क और शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। इन छात्रों के विवरणों में संशोधन 1 से 6 अक्तूबर की मध्य रात्रि तक संभव होगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोष पत्र 15 अक्तूबर को क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजे जाएंगे।