समग्र शिक्षा में वरिष्ठ सलाहकार के पद पर होगी संविदा नियुक्ति, बेसिक शिक्षा में कार्य का अनुभव रखने वाले को मिलेगी वरीयता
60 से 70 वर्ष आयु के अनुभवी अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित, 64,350 रुपये प्रतिमाह मिलेगा मानदेय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ में वरिष्ठ सलाहकार के एक रिक्त पद पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में निर्धारित अर्हता रखने वाले अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
नियुक्ति से जुड़ी प्रमुख शर्तें—
🔴 पद: वरिष्ठ सलाहकार (एक पद)।
🔴 आयु सीमा: 60 से 70 वर्ष।
🔴 मानदेय: 64,350 रुपये प्रतिमाह नियत।
🔴 अनुभव: निर्धारित वेतनमान/वेतन स्तर पर न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव अनिवार्य।
🔴 प्राथमिक शिक्षा संबंधी योजनाओं, विशेषकर उनके क्रियान्वयन का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।
🔴 हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कार्य करने की क्षमता आवश्यक।
🔴 शिक्षा विभाग, विशेषकर बेसिक शिक्षा में कार्य का अनुभव रखने वाले अधिकारियों को वरीयता।
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2026। आवेदन निर्धारित प्रारूप में विज्ञप्ति में दिए गए निर्देशों के अनुसार करना होगा।

No comments:
Write comments