DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label समायोजित शिक्षक मांगपत्र. Show all posts
Showing posts with label समायोजित शिक्षक मांगपत्र. Show all posts

Friday, August 18, 2017

महराजगंज : शिक्षामित्रों ने शहर में जुलूस निकाल डीएम कार्यालय पर दिया धरना, डीएम को सौंपा अपनी मांगों का ज्ञापन-पत्र

महराजगंज : शिक्षामित्रों ने गुरुवार को शहर में जुलूस निकाला और डीएम कार्यालय पर धरना दिया। खूब गरजे और कहा कि मांगों की पूर्ति करा कर ही दम लेंगे। धरने के बाद डीएम को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि वेदना व अवसाद के धरातल पर खड़े प्रदेश के 172000 शिक्षा मित्र परिवार के साथ संजीवनी की आस में मुख्यमंत्री की तरफ आशा व विश्वास के साथ देख रहा है। तत्कालीन सरकार द्वारा किए गए समायोजन को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निरस्त करने से सभी शिक्षा मित्रों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार का दायित्व है कि कोई भी भूख से मरने न पाए। इसलिए हमारी मांग है कि अध्यादेश लाकर प्रदेश सरकार सभी शिक्षा मित्रों को समायोजित करें। क्योंकि समाज में अयोग्यता का दंश ङोलना किसी भी शिक्षा मित्र को मंजूर नहीं है। शिक्षा मित्रों का मुख्यमंत्री से आग्रह है कि मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें और परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त कर शिक्षा मित्रों के मान-सम्मान की रक्षा करें। सभी शिक्षा मित्र सरकार को भरोसा दिलाते हैं कि जिस तरह 17 वर्षों तक कर्तव्यों का निर्वहन किया है उसी तरह आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, संरक्षक सनंदन पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल यादव, महामंत्री शैलेंद्र नायक, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, उप महामंत्री विद्याभूषण तिवारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र राय, विष्णु प्रसाद, राकेश मणि त्रिपाठी, राजेश धर द्विवेदी, अनिल उपाध्याय, शत्रुघ्न यादव, अनिल गुप्ता, चंद्र प्रकाश, इस्तफा हुसेन, अविनाश चौधरी, महेश सिंह आदि बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

बाढ़ के कारण मुख्यालय से कटे फरेन्दा के समायोजित शिक्षकों/शिक्षामित्रों ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन : 

फरेंदा तहसील क्षेत्र के समायोजित शिक्षा मित्रों ने गुरुवार को बीआरसी परिसर फरेंदा में बैठक कर संघर्ष की रणनीति बनाई। बाद में शिक्षामित्रों ने जुलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्र के दौरे पर आए सीडीओ को सौंपा। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष फरेंदा बेचू विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी 19 अगस्त तक जनपद स्तर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया जाएगा। जब तक सरकार हमारे लिए अध्यादेश लाकर हमारा सम्मान हमे वापस नहीं दिलाती, हमारा जारी रहेगा। वही अध्यादेश लाने तक हमें समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। यदि हमारी मांगे नही मानी गई तो आगामी 21 अगस्त को लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल अपाध्याय, अभय चौबे, गो¨वद साहनी, विजय राय, यशवंत यादव, रवि सिंह, नीना वर्मा, अजीत पांडेय, राजेंद्र कुमार राय, महेंद्र यादव, मैनावती देवी, जयप्रकाश, मुहम्मद हाशिम, विजय वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरने का समर्थन राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी व उपाध्यक्ष राम सरन गुप्ता ने भी किया।


Wednesday, October 5, 2016

कुशीनगर : स्थानांतरण न होने पर दूरस्थ बीटीसी संघ ने बीएसए कार्यालय घेरने की दी चेतावनी, बीएसए को सौंपा पत्र

कुशीनगर में जनपदीय स्थानांतरण न होने पर दूरस्थ बीटीसी संघ ने बीएसए कार्यालय घेरने की दी चेतावनी, बीएसए को सौंपा पत्र।

Wednesday, February 24, 2016

हरदोई : उत्तर-प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर भुगतान के लिए दिया धरना

जागरण संवाददाता, हरदोई : उत्तर-प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी भुगतान के लिए शिक्षामित्रों ने दिया धरना कार्यालय पर धरना देकर बकाया भुगतान कराने की मांग की। 1संघ के जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत ने बताया कि परेशान शिक्षा मित्र , वित्त एवं लेखाधिकारी से बकाया की जानकारी लेने गए। स्पष्ट जानकारी न देने पर शिक्षा मित्रों ने कार्यालय पर धरना की घोषणा कर दी। जिस पर सभी शिक्षा मित्र तुरंत ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि शासन ने शिक्षा मित्रों के अवशेष वेतन भुगतान के लिए 10 फरवरी तक का समय निर्धारित किया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्धारित समय सीमा में शिक्षा मित्रों की पत्रवलियां वित्त एवं लेखाधिकारी को भुगतान हेतु उपलब्ध करा दी गई थी। परन्तु लेखाधिकारी द्वारा रुचि न लेने के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा था, शिक्षा मित्रों के मुकदमें की सुनवाई भी 24 फरवरी को सुप्रीमकोर्ट में होनी है। अधिकारियों ने आश्वास्त किया कि शिक्षामित्रों का अवशेष वेतन भुगतान त्वरित गति से प्रारंभ कर दिया गया है। आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।

Saturday, January 9, 2016

देवरिया : मांगों को लेकर बीएसए से मिले समायोजित शिक्षक

देवरिया : मांगों को लेकर बीएसए से मिले समायोजित शिक्षक

Wednesday, December 23, 2015

रामपुर : वेतन को लेकर बीएसए से मिले समायोजित शिक्षक, शीघ्र वेतन नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

वेतन को लेकर बीएसए से मिले समायोजित शिक्षक
शीघ्र वेतन नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
रामपुर : समायोजित शिक्षक वेतन भुगतान को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिले। उन्होंने शीघ्र ही वेतन दिलाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।1मंगलवार को आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्यामकिशोर तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सैय्यद जावेद मियां ने कहा कि प्रथम एवं द्वितीय बैच के समायोजित शिक्षकों के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र ही वेतन का भुगतान कराने, द्वितीय बैच के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रथम बैच के अध्यापकों के दीपावली बोनस का नकद भुगतान कराने की मांग की है। इस अवसर पर दाऊद हसन, अर¨वद गोस्वामी, खालिद मोहम्मद, अशोक, वकील अहमद, मेहरबान अली, अशर्फी लाल, जाने आलम आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री जहांगीर आलम ने बीएसए को दिए पत्र में चेतावनी दी है कि यदि 25 दिसंबर तक समायोजित शिक्षा मित्रों की सत्यापन सूची चस्पा नहीं की गई तो 26 दिसंबर से आंदोलन किया जाएगा।
साभार : दैनिक जागरण

साभार : अमर उजाला

Saturday, December 19, 2015

महराजगंज : समायोजित शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा अपने वेतन एवं बकाया एरियर भुगतान का मांग पत्र

महराजगंज : प्राथमिक स्कूलों में शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महराजगंज को अपने वेतन एवं बकाया एरियर का भुगतान शीघ्र करने के लि मांग की है। समायोजित शिक्षकों ने अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के अधूरे सत्यापन को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग भी की । इस सम्बन्ध में समायोजित शिक्षकों ने बीएसए से मिलकर अपना मांग पत्र उन्हें सौंपा।

खबर साभार : 'अमर उजाला' (महराजगंज संस्करण)