DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label CBSE. Show all posts
Showing posts with label CBSE. Show all posts

Monday, March 22, 2021

अपने घर के पास परीक्षा दे सकेंगे कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी, कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई ने दी बड़ी राहत, छात्र परीक्षा केंद्र बदलने के लिए कर सकते हैं 25 मार्च तक आवेदन

अपने घर के पास परीक्षा दे सकेंगे कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी, कोरोना महामारी के कारण सीबीएसई ने दी बड़ी राहत, छात्र परीक्षा केंद्र बदलने के लिए कर सकते हैं 25 मार्च तक आवेदन

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र बदलाकर अपने घर के आसपास ही परीक्षा दे सकते हैं। इसके लिए 25 मार्च तक अपने स्कूल को अनुरोध करना होगा। स्कूलों को 31 मार्च तक यह सूचना सीबीएसई की वेबसाइट पर देनी होगी।


बोर्ड के मुताबिक, कोरोना महामारी के कारण काफी विद्यार्थी अपने गृह नगरों या राज्यों में लौट गए हैं। परीक्षार्थियों ने पहले जिन परीक्षा केंद्रों के लिए पंजीकरण किया था वहां वह वापस नहीं जा सकते हैं। इसलिए उन परीक्षार्थियों को यह सुविधा देने का फैसला लिया गया है इस तरह वह प्रयोगात्मक व थ्योरी परीक्षा के लिए भी केंद्र बदल सकते हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षार्थियों को केंद्र का चुनाव ध्यानपूर्वक करना होगा एक बार परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध स्वीकार होने के बाद उसे बदला नहीं जाएगा।

थ्योरी और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केवल एक ही शहर में केंद्र की सुविधा मिलेगी दोनों परीक्षा के लिए अलग अलग शहर बदलने की अनुमति नहीं मिलेगी परीक्षार्थी के अनुरोध पर 1. परीक्षा केंद्र उसी शहर या उसके पास के किसी शहर में आवंटित किया जाएगा। वह परीक्षार्थी जो केंद्र बदलकर अपनी परीक्षा देंगे, स्कूल उनके अंक अपलोड करते समय ट्रांसफर (टी) लिखेंगे।

Friday, December 11, 2020

सीबीएसई 10वीं व 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव

सीबीएसई 10वीं व 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव

लखनऊ : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव किया है। छात्रों को पेपर में 10 फीसद केस स्टडी से जुड़े सवाल मिलेंगे। कई विषयों में कोर्स कम होने की वजह से प्रश्न की संख्या भी कम की गई है । पार्ट का विभाजन भी कई खंडों में किया जाएगा। लखनऊ की निदेशिका रश्मि पब्लिक स्कूल की रश्मि पाठक ने बताया कि इस बदलाव से छात्रों को राहत मिलेगी। वहीं, लखनऊ पब्लिक कॉलिजिएट के जावेद आलम खान ने बताया कि मॉडल पेपर भी उसी आधार पर बनाया गया है, इससे छात्र रटने की बजाए विषयों को समझ कर जवाब दे सकेंगे। 80 अंकों के पेपर में पास होने के लिए 27, 70 अंकों के पेपर में 23 और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में 10 अंक पाना होगा। 


इंटरमीडिएटः इतिहास में अब 31 के स्थान पर 30 प्रश्न होंगे। आब्जेक्टिव वाले 20 प्रश्नों की संख्या को घटाकर 15 कर दिया गया है। विषय आधारित केसस्टडी के तीन प्रश्न पूछे जाएंगे। मैप छह नबंर की जगह पांच नंबर का होगा। मनोविज्ञान में 32 की जगह 31 प्रश्न रहेंगे। 10 फीसद प्रश्न केस स्टडी के होंगे जीव विज्ञान में प्रश्न की संख्या 27 से बढ़ाकर 33 प्रश्न कर दी गई है। अकाउंटेंसी- प्रश्न पत्र का खंड दो की जगह चार रहेगा।

हाईस्कूलः सामाजिक विज्ञान में बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 20 से कम करके 16 प्रश्न कर दी गई है। विज्ञान में 32 की जगह 36 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित में केस स्टडी के चार प्रश्न होंगे। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या 20 से घटाकर 16 कर दी गई है।

Monday, November 23, 2020

CBSE Date Sheet 2021: जल्द जारी होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट, 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम।

CBSE Date Sheet 2021: जल्द जारी होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट, 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम।

सीबीएस वे प्रैक्टिकल एग्जाम 2021 का आयोजन 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच किये जाने की घोषणा की है।


नई दिल्ली : CBSE Date Sheet 2021 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए सीबीएसई डेटशीट 2021 जल्द ही जारी करेगा। सोशल मीडिया पर फैल रही कक्षा 10 और कक्षा 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को मई में टाले जाने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सीबीएसई ने परीक्षा के निश्चित रूप से आयोजित किये जाने की जानकारी दी है। बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी ने एसोचैम द्वारा नई शिक्षा नीति पर आयोजित एक वेबीनार के दौरान कहा, “बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन निश्चित रूप से किया जाएगा और इसके लिए शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।“ सचिव ने जानकारी दी कि परीक्षाओं के आयोजन और मूल्यांकन की पद्धति को लेकर योजना बनाई जा रही है।


12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित

वहीं दूसरी तरफ, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड ने देश भर के स्कूलों में विभिन्न स्ट्रीम्स में 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए सीबीएस बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2021 का आयोजन 1 जनवरी से 8 फरवरी के बीच किये जाने की घोषणा की है। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम 2021 की तिथियां संभावित हैं और स्ट्रीम एवं विषय के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं की निश्चित तिथियों की घोषणा सीबीएसई डेटशीट 2021 के साथ ही की जा सकती है।

बता दें सीबीएसई द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों और कक्षा 10 परीक्षाओं के लिए सीबीएसई बोर्ड टाइम-टेबल 2021 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.nic.in पर जारी की जाएगी। इसलिए सीबीएसई बोर्ड 10वीं डेटशीट 2021 या सीबीएसई बोर्ड 12वीं डेटशीट 2021 के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।

Sunday, November 1, 2020

CBSE : छह साल से फेल हो रहे छात्र दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, 1500 रुपए शुल्क देकर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे छात्र।

CBSE : छह साल से फेल हो रहे छात्र दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा, 1500 रुपए शुल्क देकर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे छात्र।


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं में छह साल से फेल हो रहे छात्रों को वर्ष-2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया है।


बोर्ड के इस फैसले से वर्ष-2015 से 2020 के दौरान बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र अब 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीबीएसई ने इसके लिए छात्रों को प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने की अनुमति दे दी है फार्म भरने के लिए पंद्रह सौ रुपये शुल्क जमा करने होंगे। छात्र 11 नवंबर तक फीस जमा कर फार्म भर सकते हैं, जबकि विलंब शुल्क के साथ 21 नवंबर तक फार्म भरे जा सकेंगे। इस बार बोर्ड की परीक्षा में स्टैंडर्ड मैथ में फेल छात्र बेसिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में सीबीएसई के जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि सीबीएसई ने यह पहल बच्चों के हित में की है। इसके तहत प्राइवेट फार्म भरकर फेल छात्र 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।


▪️वर्ष 2015 से 2020 के दौरानफेल छात्रों को परीक्षा में बैठने का मौका

▪️पंद्रह सौ रुपये शुल्क देकर परीक्षा फार्म भर सकेंगे छात्र