
Friday, January 8, 2021
Friday, December 18, 2020
Sunday, October 25, 2020

अब एसटीएफ करेगी लापरवाह शिक्षकों की जांच, 10 नवंबर तक समस्त शैक्षणिक दस्तावेज व विभाग द्वारा मांगी हुई जानकारियां पोर्टल पर करनी होगी अपलोड
Thursday, October 15, 2020

अलीगढ़ : स्कूल में अपने बच्चे साथ लाने पर शिक्षिकाओं को सुनाई खरी-खोटी, संघ ने किया विरोध- सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों पर हो कार्यवाही
Tuesday, September 8, 2020

अलीगढ़ : बीएसए कोरोना संक्रमित, ऑफिस के कर्मचारी होम क्वारंटाइन
Thursday, July 30, 2020

अलीगढ़ : संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड करने वाले 22 शिक्षकों की होगी जांच

आक्रोश : हेडमास्टरों की जांच के लिए अधीनस्थ संविदाकर्मियों को दी गयी जिम्मेदारी
Wednesday, June 24, 2020

कस्तूरबा फर्जीवाड़ा : तीन जिलों की नौकरी में एक ही संध्या, सही अभिलेखों से फिरोजाबाद तो फर्जी से फर्रुखाबाद व अलीगढ़ में पाई नौकरी
Sunday, June 21, 2020

फर्जी अनामिका शुक्ला बनकर नौकरी करने वाली महिला घर छोड़कर फरार
फर्जी अनामिका शुक्ला बनकर नौकरी करने वाली महिला घर छोड़कर फरार
प्रयागराज : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फर्जी अनामिका शुक्ला बनकर नौकरी करने वाली महिला घर छोड़कर फरार हो गई है
सोरांव के गोहरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फर्जी अनामिका शुक्ला बनकर नौकरी करने वाली महिला घर छोड़कर फरार हो गई है। कर्नलगंज पुलिस भी जल्द ही कानपुर जाकर फर्जी अनामिका के बारे में जांच-पड़ताल करेगी।
प्रयागराज की तरह अलीगढ़ पुलिस भी फर्जी अनामिका की जांच कर रही है। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की लखनऊ टीम ने जौनपुर के एक शख्स को पकड़ा तो कई जानकारी मिली। अलीगढ़ पुलिस ने जांच करते हुए कानपुर देहात की रहने वाली बबली यादव को गिरफ्तार किया। बताया कि उसकी ननद सरिता यादव प्रयागराज के कस्तूरबा गांधी स्कूल में अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी कर रही थी। उसके रिश्तेदार ने जौनपुर के पुष्पेंद्र की मदद से पैसा लेकर फर्जी नियुक्ति कराई थी।
बबली के बयान के आधार पर कर्नलगंज पुलिस मान रही है कि वह सरिता यादव हो सकती है। मगर बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने अपनी एफआइआर में रीना नाम से निवास प्रमाण पत्र लगाने की बात कही है। ऐसे में पुलिस अब रीना के साथ सरिता के मामले भी जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण त्यागी का कहना है कि शनिवार को कानपुर देहात की पुलिस फर्जी अनामिका के घर गई थी, लेकिन वह नहीं मिली। विवेचक को कानपुर भेजा जाएगा और अलीगढ़ से पूछताछ में दिए गए बयान की कॉपी ली जाएगी।
Friday, June 19, 2020

Anamika Shukla Case: अलीगढ़ में पकड़ी गई एक और नकली अनामिका, जानिए विस्तार से
Wednesday, April 29, 2020
Tuesday, April 28, 2020

अलीगढ़ : एक बेसिक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव, राशन बंटवाने वाले शिक्षकों की होगी जांच
राशन वितरण के कार्य में ड्यूटी करने वाले सभी शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। बेसिक शिक्षा के एक शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद विभाग अलर्ट हो गया है। बीएसए ने विभाग के सभी शिक्षकों को सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं।
रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के एक शिक्षक की रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद चिंता बढ़ गई है। शिक्षक की राशन वितरण कार्य में ड्यूटी लगी थी। सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर महामारी से बचने के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। बीएसए ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि शिक्षकों के मोबाइल फोन में अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाए। इसके साथ हर दिन की रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए। अगर किसी शिक्षक को फ्लू जैसे कोई लक्षण होते हैं तो तुरंत विभाग से संपर्क करके स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। इसके साथ ही राशन वितरण के कार्य में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के थर्मल स्कैनिंग कराने के लिए भी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
Thursday, January 30, 2020
Friday, December 20, 2019
Saturday, November 16, 2019

अलीगढ़ : दिनदहाड़े बदमाशों ने टेम्पो से खींचकर महिला अनुदेशक का किया अपहरण
खैर में स्कूल से घर लौटती महिला शिक्षक अगवा
November 16, 2019
संवाद सूत्र, खैर : खैर क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका (अनुदेशक) का अपहरण हो गया। नकाबपोश बदमाश महिला को टेंपो से खींचकर कार में डाल ले गए। उसकी सास की सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे।
खैर की ब्लॉक कॉलोनी निवासी मधु चौधरी प}ी आलोक चौधरी गांव बांकनेर के जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक पद पर तैनात हैं। मधु शुक्रवार दोपहर करीब 3:15 बजे छुट्टी के बाद अन्य शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के बाहर से टेंपो में बैठकर गोमत चौराहे के लिए निकलीं। टेंपो बिलखौरा गांव के पास पहुंचा। तभी पीछे से सफेद रंग की क्रेटा कार में आए दो नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर टेंपो को रोक लिया। मधु को खींचकर धमकाते हुए कार में बैठाकर ले गए। मधु के साथ आ रही शिक्षिकाओं ने मोबाइल से घटना की जानकारी उनके घर पर दी। मधु की सास विद्या देवी प}ी मोरध्वज सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शिक्षिका के अपहरण की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र व सीओ संजीव दीक्षित घटनास्थल पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
’>>टेंपो से महिला को खींचकर कार में डालकर ले गए नकाबपोश बदमाश
’>>दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से पुलिस में खलबली, अफसर पहुंचे
महिला की सास की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम शिक्षिका को बरामद करने के प्रयास में लगी हैं।
अतुल शर्मा, एसपी देहात
अपहृत शिक्षिका मधु ’ फाइल फोटो
मधु के पति भी हैं शिक्षक
मधु के पति आलोक चौधरी भी शिक्षक हैं। उनकी तैनाती जनपद बदायूं में हैं। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनकी छह साल की बेटी व चार साल का बेटा है। मधु के ससुर यूपी पुलिस में दारोगा हैं। उनकी तैनाती एटा के बागवाला थाने में है।
खैर में शिक्षिका का अपहरण एकतरफा प्यार या कुछ और
November 16, 2019
संवाद सूत्र, खैर : दिनदहाड़े शिक्षिका मधु चौधरी का अपहरण कोतवाली पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस शिक्षिका की सकुशल बरामदगी करने का दावा कर रही है। पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी हैं। शिक्षिका के घर सन्नाटा है। पति आलोक चौधरी बदायूं से आ गए हैं। सासू मां विद्या देवी बार-बार बहू का मोबाइल मिलाकर देखती हैं, जो बंद जा रहा है। उन्हें लगता है कैसे भी मोबाइल मिले और बहू से बात हो जाए। दोनों बच्चे मां की याद में बिलख रहे हैं। अधिकारी एक ही बात कह रहे हैं कि पुलिस लगी है। महिला को बरामद कर लिया जाएगा। शिक्षिका के अपहरण की वारदात कहीं इकतरफा प्यार या कुछ और तो नहीं। इस एंगल पर भी पूरी नजर है।
फिल्मी स्टाइल में वारदात : मधु चौधरी के साथ मोहल्ले की दूसरी शिक्षिकाएं जाती थीं। उनका कहना था कि फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया गया था। पहले समझा था कि टेंपो वाले से कोई बात हो गई है, लेकिन कार से उतरे बदमाश हथियारों के बल पर शिक्षिका को गाड़ी में डालकर गौमत की ओर भाग गए। सीओ खैर ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। शिक्षिका को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।




































