DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, December 22, 2015

सरकार से माँगी सेवानिवृत्ति आयु 65 साल करने की मांग, कई अन्य मांगों को लेकर मुखर हुए डिग्री शिक्षक

सरकार से माँगी सेवानिवृत्ति आयु 65 साल करने की  मांग, कई अन्य मांगों को लेकर मुखर हुए डिग्री शिक्षक

उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्रांतीय शिक्षक संघ ने राजकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों, प्राचार्यो व कार्यरत अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाकर 65 साल किए जाने की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि राजकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों के साथ न्याय किया जाए। उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्रांतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया का कहना है कि छठे वेतन आयोग में यूजीसी द्वारा शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु 65 साल करने का निर्देश दिया गया था। इसका उत्तराखंड व मध्य प्रदेश सरकार ने पालन किया। अब उप्र सरकार राज्य विश्वविद्यालय व सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज और डॉ. शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयुसीमा 62 साल से बढ़ाकर 65 साल करने जा रही है। ऐसे में राजकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों, प्राचार्यो व अधिकारियों को भी इसमें शामिल करें। संघ के महासचिव डॉ. अजय कुमार सैनी का कहना है कि हमें उम्मीद है कि सरकार हमारे साथ न्याय करेगी।

No comments:
Write comments