शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बने अंजुम
रामपुर हिन्दुस्तान संवाद
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार से शुरू हो गया। इसकी शुरूआत सोमवार को चमरौआ ब्लाक से की गई, जिसकी चुनाव प्रक्रिया बाकर स्कूल में पूरी की गई। ब्लाक अध्यक्ष के लिए अंजुम स्नेही और हिमेन्द्र प्रताप ने नामांकन कराया गया। मतदान भी कराया गया, जिसमें हिमेन्द्र प्रतान को 75 वोट मिले, जबकि अंजुम स्नेही को 97 वोट मिले। श्री अंजुम 22 मतों से विजयी घोषित किए गए, जिनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। होरीलाल और मुनीष पांडेय पर्यवेक्षक रहे। इस दौरान जिला महामंत्री कमर इशाक जव्वाद, मुजाहिद खां, आनंद प्रकाश गुप्ता, शकुंतला लोधी, डा. अहसान खां, महेन्द्र हल्दिया, वेदप्रकाश, प्रेमसिंह, दर्पण, राजेश कुमार, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र यादव, चरन सिंह, ओमप्रकाश, वीरसिंह, रामबहादुर, अफरोज मियां, अय्यूब खां, अशोक यादव, अमित सक्सैना, साजिद खां, जबर सिंह आदि शामिल रहे।
No comments:
Write comments