DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, December 22, 2015

शौचालय व कक्ष निर्माण में गड़बड़ी पर शिक्षकों से रिकवरी के निर्देश, बीएसए ने एक दर्जन से ज्यादा पर की कार्यवाही, मचा हड़कंप

इलाहाबाद :  परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को कक्षा व शौचालय निर्माण में धांधली करना भारी पड़ा। मानक के अनुरूप निर्माण नहीं कराने पर विभिन्न ब्लाकों के एक दर्जन से अधिक शिक्षकों से रिकवरी करने के आदेश बीएसए ने दिए हैं।

सर्वशिक्षा अभियान के तहत शैक्षिक सत्र 2014-15 में एक दर्जन से अधिक ब्लाकों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष व शौचालय निर्माण कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों को सौंपी गई थी। जांच के दौरान निर्माण कार्य में गड़बड़ी उजागर हुई थी। बावजूद कमियों को ठीक नहीं कराया गया। इस कारण रिकवरी कराने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारियों को दिए गए हैं।

जिसमें प्राथमिक विद्यालय सिकरा मांडा के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह से 11,576 रुपये, प्राथमिक विद्यालय पिपरहिया चौहान बस्ती हडिया के प्रधानाध्यापक राजेश पटेल से 45268 रुपये, प्राथमिक विद्यालय जज्जी का पुरा शंकरगढ़ की प्रधानाध्यापिका उषा देवी से 1,79443 रुपये, उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़फाकला कोरांव के इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्रमा प्रसाद शुक्ल से 9202 रुपये व प्राथमिक विद्यालय बरहुलाकला रामगढ़ कोरांव के प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद शुक्ल से 4995 रुपये, प्राथमिक विद्यालय बेलहट के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार से 43514 रुपये, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिधरमणि तिवारी से 8664 रुपये, प्राथमिक विद्यालय बासघाट बिरहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम जी से 8664 रुपये, प्राथमिक विद्यालय रंगनाथ पहाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह से 17327 रुपये, उच्च प्राथमिक विद्यालय के टुड़िहार के गेंदकली मिश्र से 6850 रुपये, प्राथमिक विद्यालय चंदापुर धनूपुर के रामराज से 45531रुपये, प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के प्रधानाध्यापक रघुवीर से 31765 रुपये, प्राथमिक विद्यालय बरियारा पट के प्रधानाध्यापक रवि भूषण शुक्ल से 11161 रुपये, प्राथमिक विद्यालय दुर्गजिया के प्रधानाध्यापक श्याम भास्कर से 11760 रुपये, प्राथमिक विद्यालय सराय हुसे के प्रधानाध्यापक राम जी से 88529 रुपये रिकवरी की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रिकवरी कराने के निर्देश उक्त ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारियों को दे दिए गए हैं।

No comments:
Write comments