DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, December 10, 2015

माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित सरकारी स्कूलों के छात्र भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

  • लखनऊ मण्डल के 100 विद्यालयों से की गयी पायलट योजना की शुरुआत
लखनऊ (एसएनबी)। प्रदेश में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित सरकारी स्कूलों के छात्र भी अब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेगे। उन्हें भी कांवेंट स्कूलों के बराबर लगाने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ मण्डल के 100 स्कूलों के लिए 3 महीने का एक विशेष तरीके से अंग्रेजी विषय खासतौर पर भाषा की पढ़ाई करायी जाएगी। इस दौरान उन्हें व्याकरण के साथ ही बोलने के क्षमता के विकास के लिए प्रेरित किया जाएगा।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेशक ने बताया कि तीन महीने के बाद इस प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। अभी यह कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है, इसके लिए उन्हें अंग्रेजी विषय पर एक किताब भी दी गयी है, इसमें कामयाबी मिलने पर आगे कक्षा दस के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही केन्द्र सरकार के पास इसके आधार पर प्रस्ताव भेजकर पूरे प्रदेश के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के साढ़े पांच सौ विद्यालयों में लागू कराने की मंजूरी ली जाएगी। आमतौर पर सरकारी स्कूलों में सभी वर्ग व क्षेत्र के विद्यार्थियों का प्रवेश होता है। उनकी प्रतिष्पर्धा आगे चलकर कांवेंट से पढ़ाई कर निकलने वाले विद्यार्थियों से होती है, इसमें कई बार पर पिछड़ जाते हैं। उनकी इस चुनौती को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जरिये दूर करने की कोशिश की गयी है। इसके लिए तीन महीने का अंग्रेजी विषय का एक कोर्स डेवलप किया गया है। अन्य विषयों के साथ उन्हें अतिरिक्त समय देकर तीन महीनों तक इसकी अलग तरीके से पढ़ाई करायी जाएगी। इसके बाद फिर आगे प्रदेश भर में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में गोमततीनगर क्षेत्र के एक विद्यालय से इसका आगाज भी बुधवार को कर दिया गया है।

खबर साभार : सहारा

No comments:
Write comments