📌 इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक में समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों को मानदेय देने की मांग हुई। चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि समायोजन से वंचित शिक्षामित्रों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। इस अवसर पर शिक्षामित्र पंकज कुमार, राजकुमार, विनोद मौर्या, सुनीता यादव, नीरज यादव, विजय शंकर रावत, परवीन बानो, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
📌 इलाहाबाद: अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने जेष्ठता संबंधी विसंगति व पदोन्नति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष को सौंपा। 1 जिलामंत्री रमाशंकर पांडेय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि विभिन्न जनपदों से स्थानांतरित होकर आए अंतर जनपदीय शिक्षकों की वरिष्ठता शून्य कर दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में मनीष तिवारी, अवनीश मिश्र, शांति भूषण द्विवेदी, विनीत यादव, संजय वर्मा, फूलचंद यादव, आलोक मिश्र, कमल पांडेय, भानू प्रताप सिंह शामिल रहे।
No comments:
Write comments