गाजीपुर: खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद के भ्रष्टाचार व शिक्षकों के उत्पीड़न के खिलाफ प्रधानाध्यापक राम प्रकाश राय का धरना सोमवार को भी जारी रहा। उनके धरने का यह पांचवा दिन था। अब तक किसी अधिकारी ने उनका धरना समाप्त कराने का कोई प्रयास नहीं किया है। इस उपेक्षा के खिलाफ अब कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति भी उतर आई है।
विकास भवन में बैठक कर समिति ने खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद की ¨नदा करते हुए हैंसी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रकाश राय के धरने को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह तय किया गया कि मंगलवार को समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा। उनसे खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करेगा। शिक्षक कर्मचारी हित में निर्णय न लिए जाने की स्थिति में जिला मुख्यालय पर आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अंबिका दूबे, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अभय राज ¨सह, मिनीस्ट्रीयल फेडरेशन के अध्यक्ष विजय शंकर राय, मनोज राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव, राजेश ¨सह, हरिशंकर राय, अर¨वद ¨सह, नीरज ¨सह, डा. दुर्गेश प्रताप ¨सह, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री चौधरी दिनेश चंद्र राय, जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय, रमा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
No comments:
Write comments