DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, February 9, 2016

बलिया : घोसी सांसद ने शिक्षको को दिया पुरानी पेंशन नीति बहाल करने का भरोसा

रसड़ा (बलिया): घोसी लोक सभा क्षेत्र के सांसद हरि नारायण राजभर ने शिक्षकों को पुरानी पेंशन नीति को पुन: बहाल कराने का भरोसा दिलाया है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोशिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को रसड़ा से मऊ डाक बंगले पर जाकर सांसद से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश ¨सह, जिला महामंत्री अनिल कुमार वर्मा तथा संगठन मंत्री अजीत प्रताप के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल ने सांसद से 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति को केंद्र सरकार से बहाल कराने की मांग की। उन्होंने सांसद को वह पत्र भी सौंपा जिसमें प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री से भी इस ज्वलंत मुद्दे के संबंध में आग्रह किया था। प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाते हुए सांसद ने कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र ही प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री से वार्ता करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में पारस नाथ चक्रवर्ती, कृष्णानंद पांडेय, अजय ¨सह, राम आशीष यादव, अमरेंद्र प्रताप ¨सह, सुनील कन्नौजिया, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थे।

No comments:
Write comments