DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, February 9, 2016

शाहजहाँपुर : बा स्कूल की व्यवस्था पटरी से उतरी , एक माह बाद भी न हुयी नियुक्ति

शाहजहांपुर : परीक्षाएं सिर पर हैं, इसके बावजूद महकमा अपनी ही सुस्त और लापरवाही भरी चाल से चल रहा है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 39 रिक्त पदों के चयन के लिए साक्षात्कार लिए एक माह होने वाला है। इसके बाद भी अभी तक नियुक्ति के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। जिसके चलते बा स्कूल की व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है।
बता दें कि कस्तूरबा बालिका विद्यालय में रिक्त पद वार्डेन, शिक्षक व लेखाकार पदों के लिए साक्षात्कार 11 जनवरी को हुआ था। इसमें 79 अभ्यर्थी आमंत्रित किये गए थे। जबकि 41 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में प्रतिभाग किया था। इसी क्रम में सहायक रसोइया व चपरासी वर्ग का साक्षात्कार 13 जनवरी को हुआ था। इसमें 42 अभ्यर्थी आमंत्रित किये गए थे। जिसमें 31 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार ने भाग लिया। साक्षात्कार हुए तकरीबन एक माह होने वाला है। इसके बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया है। महकमें में चर्चा जोरों पर है कि रिक्तियों में नियुक्ति बिना मोलभाव के संभव ही नहीं है। जबकि साक्षात्कार दौरान ही प्रत्येक अभ्यर्थी के अंक चढ़ा दिए जाते हैं। फिर निर्णय में अनिर्णय की स्थिति क्यों? विश्वस्त सूत्रों अनुसार अंदर-ही-अंदर लेनदेन की प्रक्रिया चालू है। इसीलिए नियुक्तियों में देरी का झोल है।

No comments:
Write comments