DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, February 9, 2016

मिर्जापुर : प्रा०शि० संघ व जू०हा०स्कूल शिक्षक संघ कर रहा दुग्ध वितरण का विरोध , फिर भी बीएसए ने रोका 131 प्रधानाध्यापको का वेतन

मीरजापुर : जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को दूध का वितरण न करने पर बीएसए ने 131 प्रधानाध्यापकों का फरवरी का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों की सूचना व दैनिक अनुश्रवण रिपोर्ट में मिले अंतर के लिए उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने पत्र में पूछा है कि क्यों न खंड शिक्षाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। जनवरी से प्रदेश सरकार ने मध्याह्न भोजन के मीनू व कन्वर्जन कास्ट में भी बदलाव किया है। साथ ही बुधवार को दूध वितरण के लिए उस दिन सबसे अधिक कन्वर्जन कास्ट प्रदान किया गया है।
इसके बाद भी अधिकतर विद्यालयों में दूध का वितरण न होने की जानकारी पर बीएसए अमरनाथ ¨सह ने डीसी एमडीएम रवींद्र मिश्र सहित अन्य को इसकी जांच का निर्देश दिया। इसके बाद यह बात सामने आई कि तमाम विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है।
खंड शिक्षाधिकारी व आइवीआरएस (इंटरएक्टिव वायस रिपोर्टिंग सिस्टम) की रिपोर्ट में भारी अंतर है। खंड शिक्षाधिकारियों ने शत-प्रतिशत दूध वितरण की रिपोर्ट दिया जबकि आइवीआरएस की रिपोर्ट कुछ और कहती है। इससे यह माना गया कि खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट सही नहीं है।
डीसी एमडीएम रवींद्र मिश्र का कहना है कि अब भी विद्यालयों में मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है। कई शिकायतें मिली हैं जिसकी जांच कराई जा रही है।
गंभीर प्रकरण है : बीएसए
बीएसए अमरनाथ ¨सह ने कहा कि यह गंभीर प्रकरण है। इस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मध्याह्न भोजन में दूध का वितरण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विषयों में से एक है। इसलिए इस पर सभी को ध्यान देना होगा।
वेतन रूकने वाले विद्यालयों की ब्लाक वार संख्या
नगर पालिका क्षेत्र : 2
सिटी ब्लाक : 8
छानबे : 9
हलिया : 8
जमालपुर : 7
कोन : 4
लालगंज : 4
मझवां : 10
मड़िहान : 7
नारायणपुर : 8
पहाड़ी : 14
राजगढ़ : 21
सीखड़ : 14
---------------------------
प्रधानपति ने की शिकायत
अहरौरा (मीरजापुर) : राजगढ़ विकास खंड के पटिहटा के प्रधानपति मनोज कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी व बीएसए को पत्र भेजकर शिकायत की है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटिहटा में बच्चों को दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। साथ ही मीनू के अनुसार भोजन न बनवाकर प्रतिदिन खिचड़ी ही दी जाती है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।

No comments:
Write comments