बिजनौर(ब्यूरो)। प्रशासन की छापामारी में मिली खामियों को लेकर जलीलपुर और नूरपुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के 116 हेडमास्टर, शिक्षकों पर गाज गिरी है।
डीएम के निर्देश पर एक दर्जन से अधिक प्रशासन की टीम ने जलीलपुर तथा नूरपुर ब्लाक के प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल में पिछले माह छापामारी की थी। इस दौरान पढ़ाई का स्तर निम्न मिलने, मिड-डे मील की गुणवत्ता स्तरीय नहीं होने, शौचालय गंदे मिलने आदि की बात सामने आई थी। बीएसए राज किरण यादव के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई का स्तर ठीक नही मिलने पर 116 हेडमास्टर का फरवरी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिन स्कूलों में अन्य कमियां थी वहां के 29 हेडमास्टरों को भी फरवरी का वेतन अगले आदेशों तक नहीं मिलेगा। बीएसए के मुताबिक स्कूलों में अनुपस्थित मिले छह शिक्षकों का भी वेतन रोका है। चैक लिस्ट के अनुसार टीमों ने जांच की थी वह दोनों ब्लाक के हेडमास्टर व शिक्षकों को वितरित कर दी गई है। हिदायत दी है कि वे इस चैक लिस्ट के अनुसार स्कूलों में सुधार करें।
पढ़ाई का स्तर निम्न मिलने, मिड-डे मील की गुणवत्ता स्तरीय नहीं होने पर की कार्रवाई
No comments:
Write comments