DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, March 9, 2016

आजमगढ़ : स्कूल गए बालक की कुएं में गिरने से मौत,विद्यालय के पास हुई घटना के बाद शिक्षक हुए फरार, ग्रामीणों ने मित्तूपुर-पवई मार्ग पर लगाया जाम

मिल्कीपुर (आजमगढ़) : पवई थाना क्षेत्र के भुलेसरा-सुल्तानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार को पढ़ने गए छह वर्षीय छात्र की विद्यालय के पीछे स्थित निष्प्रायोज्य कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक विद्यालय छोड़ मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों द्वारा कुएं से शव को बाहर निकाला गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोपहर करीब दो बजे शव को सड़क पर रखकर पवई-मित्तूपुर मार्गअवरुद्ध कर दिया। भुलेसरा सुल्तानपुर ग्राम निवासी व पेशे से वाहन चालक सत्यप्रकाश यादव का छह वर्षीय पुत्र निखिल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे भोजनावकाश के दौरान निखिल स्कूल के पीछे की ओर गया था। उसी दौरान वहां स्थित निष्प्रायोज्य कुएं में वह गिर पड़ा। 1 उस दौरान वहां मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के जुटने से पूर्व विद्यालय के शिक्षक मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पाकर एसडीएम व सीओ फूलपुर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही व संवेदनहीनता का आरोप लगाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शाम करीब छह बजे जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृत बालक के घर कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई-बहन में बड़ा था।

No comments:
Write comments