जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर: उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शुक्रवार को हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने मांगों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए बीएसए को ज्ञापन सौंपा समाधान की मांग की। अध्यक्ष सुधाकर शरण पांडेय ने कहा कि इसको लेकर शिक्षक काफी दिनों से मांग करते आ रहे हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा 16 मार्च को लखनऊ में धरना आयोजित है। सभी परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे। इस दिन होने वाली वार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। श्रीनिवास शर्मा ने विभाग पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि मांगें अगर पूरी नहीं हुईं तो 18 मार्च से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संजय मिश्र, राकेश राय, ध्रुवनारायण यादव, दीपक श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। 1प्रशिक्षु शिक्षकों के हुए सत्यापन को सार्वजनिक करने, समायोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान करने, संस्तुति के बाद भी चयन वेतनमान की पत्रवली निस्तारित न होने की समस्या को दूर करने आदि की मांग प्रमुख है। इस अवसर पा अनूप सिंह, नन्हें शाही, अर¨वद सिंह, नीरज श्रीवास्तव, सुरेश रावत, विद्यासागर पांडेय, श्रीकांत यादव, राम निवास जायसवाल, शंभू यादव, उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Write comments