शिक्षकों से लखनऊ पहुंचने का आह्वान
गोरखपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में 16 मार्च को लखनऊ में आयोजित आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। भक्तराज त्रिपाठी ने बताया कि तीन फरवरी को हुई बैठक में 16 मार्च को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। कहा कि समस्याओं के निस्तारण तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में राजेशधर दुबे, सुधांशु मोहन सिंह, हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र कुमार ओझा, राजेश पांडेय, विपिन दुबे, वीरेंद्र धर द्विवेदी आदि शामिल थे।
No comments:
Write comments