देवरिया। प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षामित्रों का दूरस्थ बीटीसी परीक्षा का परिणाम में जनपद के सभी शिक्षामित्र पास हो गए है। इंटर पास शिक्षामित्रों की पिछले दिनों चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई थी। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में 3000 शिक्षामित्र पढ़ाते थे। इसमें से 2700 शिक्षामित्रो को दो चरणों में प्रशिक्षण कराकर शिक्षक के पद पर समायोजन किया जा चुका है। यह सभी शिक्षामित्र स्नातक पास थे, इस लिए इन्हें पहले और दूसरे चरण में प्रशिक्षण दिलाकर समयोजन किया गया। आखिरी चरण में इंटर पास 391 शिक्षामित्रों को दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण कराया गया।
No comments:
Write comments