DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 19, 2016

अमेठी : दबंगो द्वारा स्कूल में चल रही मौरंग-गिट्टी की दुकान,उच्च प्राथमिक विद्यालय बूबूपुर का मामला

स्कूल में चल रही मौरंग-गिट्टी की दुकान,उच्च प्राथमिक विद्यालय बूबूपुर का मामला,
संवादसूत्र, बाजारशुकु ल : बीएसए साहब! जरा इधर भी नजर डालिए। शिक्षा के मंदिर में मोरंग-गिट्टी का अवैध कारोबार सालों से किया जा रहा है। ऐसा भी नहीं कि विभाग के जिम्मेदारों की इस ओर नजर नहीं पड़ी होगी। लेकिन इस अवैध धन्धे को रोकने की जहमत किसी ने नहीं उठाई। शिक्षा विभाग की लापरवाही का यह मामला विकास खंड के बूबूपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय परिसर में धन आवंटन के बावजूद बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हो सका। उसका एक कारण यह भी है कि परिसर में बीते कई वर्षों से गांव के ही एक सरहंग व्यक्ति की मोरंग-गिट्टी की दूकान चल रही है। ऐसे में किसकी मजाल जो मोरंग-गिट्टी हटवाकर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराये। अभिभावक रामहेत, रामपाल, शिवपूजन, तीर्थराज आदि ने खंड शिक्षाधिकारी मो. रियाज अहमद से स्कूल परिसर से मोरंग गिट्टी की दूकान हटाने की कई बार मांग की। लेकिन मामले को अनसुना कर दिया गया। इस बाबत खंड शिक्षाधिकारी मो. रियाज अहमद ने कहा उनके संज्ञान में मामला नहीं है। वहीं उपजिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने मामले को गंभीर मानते हुए सख्त कार्रवाई की बात की। एसडीएम ने विद्यालय परिसर में किया गया अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिये हैं।स्कूलों पर कब्जे के और भी हैं मामलेशिक्षा विभाग की उदासीनता की यह एक बानगी भर है।

No comments:
Write comments