DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 19, 2016

बदायूं : व्यवस्था सुधारने को विद्यालयों में दौड़े जिम्मेदार अफसर,परीक्षा के समय विद्यालयों में जाकर परखी स्थिति

जागरण संवाददाता, बदायूं : वार्षिक परीक्षाओं में खामियां उजागर होने के बाद शुक्रवार की परीक्षा में व्यवस्थाएं सुधारने को बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार विद्यालयों में दौड़े। वहीं छात्र-छात्रओं के पास-पास बैठकर व एक-दूसरे की उत्तरपुस्तिकाओं में झांककर अपनी उत्तरपुस्तिका लिखने पर प्रधानाध्यापकों की फटकार लगाई गई। कहीं ब्लैक बोर्ड पर कुछ लिखा होने पर सुधार करने की चेतावनी दी। पिछले दिनों की परीक्षाओं में कम पड़े प्रश्न पत्रों को देखते हुए पहले से ही न्याय पंचायत पर पर्याप्त प्रश्न पत्रों की व्यवस्था की गई। सभी प्रश्न पत्रों को पैक करके रखा गया। पहली पाली में तीन से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्रओं हुई संस्कृत व उर्दू की परीक्षाओं में आम दिनों की अपेक्षा व्यवस्थाएं सुधरी दिखाई दीं। वहीं सराय फकीर, नवादा आदि प्राथमिक विद्यालयों पर बच्चों को व्यवस्थित रूप से बिठाया गया। एक पंक्ति कक्षा एक तो दूसरी पंक्ति कक्षा दो की थी। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं की व्यवस्थाएं सुधारी गई हैं। आगे भी यह सुधार जारी रहेगा।1परीक्षा में आज1पहली पाली में सुबह दस बजे से दोपहर बाहर बजे तक कक्षा चार से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्रओं की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली में कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्रओं की कार्यानुभव शिक्षा की परीक्षा होगी।

No comments:
Write comments