DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 19, 2016

बागपत : पेपर आउट होने की खबर से बेसिक शिक्षा विभाग में मची खलबली

जागरण संवाददाता, बागपत : यूपी बोर्ड ही नहीं, अब बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के भी पेपर आउट होने का मामला सामने आया है। कक्षा सात और कक्षा आठ के तीन पेपर आउट होने की सूचना से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों में खलबली मची है। हालांकि, पेपर आउट होने की पुष्टि तभी होगी जब इन विषयों की परीक्षा शुरू होगी।किसी अज्ञात व्यक्ति ने अखबारों के दफ्तरों में कक्षा सात और आठ के प्रश्न पत्र भेजकर पेपर आउट होने का दावा किया है। कक्षा छह से आठ तक की इंग्लिश की परीक्षा शनिवार को है। पर, इन कक्षाओं का इंग्लिश का पेपर आउट होने का भी दावा किया गया है। वहीं 21 फरवरी को होने वाली कक्षा छह से आठ तक की खेल और स्वास्थ्य शिक्षा विषय की परीक्षा का पेपर भी आउट होने का दावा है। ये पेपर किस स्कूल से आउट हुए यह पता नहीं चला, लेकिन खेकड़ा क्षेत्र से इनके आउट होने चर्चा है। वहीं पेपर आउट होने की खबर से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मची है। शिक्षा अधिकारियों और बीआरसी समन्वयकों ने स्कूलों में छापे मारे और प्रश्नपत्रों के बंडलों की सील चेक की। शिक्षा अधिकारी नहीं समझ पा रहे कि जिन पेपरों को आउट होना बताया जा रहा है वे उनके जिले के हैं या बाहर के? यह नकल माफियाओं का खेल है या असामाजिक तत्व की शरारत। बात चाहे जो हो पर इतना जरूर है कि पेपर आउट होने की खबर से बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक तनाव में हैं। उधर, बीएसए डा. एमपी सिंह ने कहा कि जिन पेपरों को आउट होने की बात कहीं जा रही, उनमें से इंग्लिश की परीक्षा शनिवार को है। इसलिए शनिवार को प्रश्नपत्रों के बंडल खुलने पर आउट पेपर का मिलान करेंगे। तब पता चलेगा कि प्रश्नपत्र वाकई आउट हुआ या किसी ने शरारत की। यदि आउट पेपर के सवाल असल पेपर से मिले तो फिर संबंधित पेपर निरस्त कर पुन: परीक्षा कराएंगे। पर, यह समझ में नहीं आ रहा कि कोई पेपर आउट क्यों करेगा, क्योंकि परीक्षाओं में फेल तो किसी को भी नहीं किया जाना है

No comments:
Write comments