DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 19, 2016

बदायूं : एमडीएम न बांटने पर सभासद से स्पष्टीकरण,जवाब में सभासद ने बताया कि विद्यालय ही नहीं कर रहे हैं सहयोग

बदायूं : शहर के परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन न बांटे जाने की खबर जागरण में प्रकाशित होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया है और एमडीएम न बनवाने वाले सभासद को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस प्राप्त होने पर संबंधित सभासद ने बेसिक शिक्षा को स्पष्टीकरण देते हुए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर एमडीएम संचालन में सहयोग न करने का आरोप लगाया है। जिसपर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।1दूर-दराज के गांवों में बने परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन न बनने की शिकायत विभाग को अक्सर ही प्राप्त होती रहती है। विभाग के जिम्मेदार भी दूर के विद्यालय होने की वजह से वहां निरीक्षण करने को नजरअंदाज करते हैं। जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। विभागीय जिम्मेदारों की दलील होती है दूर के विद्यालय हैं। ऐसे में शहरी क्षेत्र के विद्यालय कबूलपुरा प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो में तक बच्चों को भोजन न दिए जाने की खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने सभासद से स्पष्टीकरण मांगा। सभासद ने भी नोटिस मिलने के तुरंत बाद जवाब भी दे दिया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापक सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते संचालन नहीं किया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन की जिला समन्वयक हिना खान ने बताया कि सभासद ने स्पष्टीकरण का जवाब दे दिया है। जिसमें प्रधानाध्यापक पर ही सहयोग न करने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच कराने के बाद संचालन शुरू कराया जाएगा।

No comments:
Write comments