DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, March 18, 2016

अंबेडकरनगर : शिक्षक भर्ती के नियुक्ति पत्र बांटने पर रोक,अभ्यर्थियों की शिकायत पर डीएम ने की कार्रवाई ,जिन अभ्यर्थियों को दिए गए, उनसे भी लिए वापस

संसू,अंबेडकरनगर : बेसिक शिक्षा विभाग में टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिला स्तर पर पेच फंस गया है। हालांकि इसमें सिर्फ चुनिंदा विद्यालय हासिल किए जाने को लेकर खींचतान मची है। लिहाजा मनमाफिक तैनाती नहीं मिलने पर महिला अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी के समक्ष इसकी शिकायत की। ऐसे में डीएम ने नियुक्ति पत्र वितरण रोक दिया। डीएम की मंशा के अनुसार अभ्यर्थियों को वितरित किया गया नियुक्तिपत्र वापस लिया गया है। माना जा रहा है कि तैनाती से पहले दोबारा काउंसिलिंग कराई जाएगी।गत मंगलवार को बीएसए कार्यालय में टीईटी मेरिट की 72 हजार 825 शिक्षक भर्ती के तहत महिला तथा विकलांग अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न कराई गई थी। इसके आधार पर ही गुरुवार को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना था। बीएसए की अनुपस्थिति में कार्यालय सहयोगी रवींद्र नाथ जोशी, राम विलास यादव व श्यामबाबू ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने शुरू ही किया था कि जिलाधिकारी कार्यालय से फरमान पहुंचा। इसमें नियुक्तिपत्रों का वितरण तत्काल रोकने के साथ ही वितरित किए गए नियुक्ति पत्रों को वापस लिए जाने का भी निर्देश दिया गया। इसके बाद पटल छोड़कर कार्यालय सहयोगी नियुक्ति पत्र हासिल कर चुके अभ्यर्थियों की तलाश में जुट गए। कुछ आफिस में मिले तो कुछ सड़क पर ऐसे में 26 अभ्यर्थियों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र में से 24 नियुक्ति पत्र वापस लिए जा चुके हैं। जबकि दो अभ्यर्थियों को दूरभाष पर संपर्क करते हुए नियुक्ति पत्र वापस लौटाए जाने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें के यहां कुल 76 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना है। जानकारी के मुताबिक महिला अभ्यर्थियों की ओर से जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर पसंदीदा विद्यालय नहीं मिलने की शिकायत की गई है। इसमें काउंसिलिंग प्रक्रिया में भी गड़बड़ी होने का आरोप लगाया गया है। बताते चलें कि काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के विलंब से आने की दशा में पहले से उपस्थित अन्य अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था। नियुक्ति पत्र वितरण के पटल सहायक रवींद्रनाथ जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में नियुक्तिपत्र वितरण रोकते हुए बांटे गए नियुक्ति पत्र वापस लिए गए हैं।

No comments:
Write comments