संवादसूत्र, फैजाबाद : सर्व शिक्षा अभियान के लेखाकार इंद्रेश पांडेय पर सरेशाम बाइक सवार लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से बचाव में कुल्हाड़ी बाएं हाथ में लगी। गहराई में जख्म हुआ है। कोतवाली नगर क्षेत्र में हमला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बमुश्किल 50 मीटर की दूरी पर सायं 5.15 बजे के करीब हुआ। लेखाकार के गोहार लगाने पर बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी दौड़े तो हमलावर भाग निकले। लेखाकार को विभागीय कर्मचारी जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद कोतवाली नगर ले गए। 1पुलिस अधीक्षक नगर संकल्प शर्मा का कहना है कि जाहिरा तौर पर वह किसी रंजिश होना नहीं स्वीकारते। बाइक से तीन लोग आए। उनसे कहा कि बहुत मनमानी कर रहे हो। वह संभलते कि पास में पड़ी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उनका कहना है कि बताई गई हुलिया के आधार पर छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। कोतवाली पुलिस के अनुसार लेखाकार डयूटी से सायं पांच बजे रोडवेज बस स्टेशन के लिए पैदल निकला था। वह अनुसूचित जाति छात्र हॉस्टल के पास पहुंचा ही था कि बाइक से आए तीन लोगों ने पीछे से धक्का दिया। वह कुछ समझते कि उन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। बचाव करने में बायें हाथ में कुल्हाड़ी लगी। गोहार लगाने पर बाइक सवार भाग निकले। लेखाकार का घर गोंडा जिले के छपिया इलाके में है। वह रोडवेज से रोज घर के लिए जाते हैं।
No comments:
Write comments