DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 4, 2016

कानपुर : गर्मी की छुट्टी में बच्चों को मिलेगा मिड डे मील , छुट्टियों के दिनों में स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी पर भी सवाल, एमडीएम के जिला समन्वयक ने कहा : शासन में चल रहा विचार

इस बार गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मील (एमडीएम) दिया जाएगा। इस संबंध में मिड डे मील प्राधिकरण की निदेशक का कहना है कि मामला अभी शासन में विचाराधीन है। लेकिन शिक्षा विभाग के जानकारों का कहना है कि स्कूलों में मिड डे मील देना ही पड़ेगा। इसका कारण जिले का सूखाग्रस्त घोषित होना है।गर्मी की छुट्टियों में मिड डे मील वितरण में अफसरों के सामने संकट ये है कि इन दिनों में स्कूल में बच्चों की संख्या ना के बराबर होती है। ऐसे में वितरण को लेकर स्थितियां गड़बड़ा सकती हैं। बीते साल का रिकार्ड देखें तो यह व्यवस्था लागू जरूर हुई थी, लेकिन 10 दिनों के बाद ही प्रमुख सचिव स्तर के अफसर को हस्तक्षेप करना पड़ा था। दरअसल, उनसे बताया गया था कि बच्चे कक्षाओं में नहीं आ रहे हैं। ऐसे में एमडीएम का क्या करें। वहीं छुट्टियों के दिनों में स्कूलों में शिक्षकों की मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एमडीएम के जिला समन्वयक का कहना है कि प्राधिकरण से निर्देश मिलेंगे तो एमडीएम विद्यालयों में बंटवाया जायेगा। एमडीएम प्राधिकरण की निदेशक श्रद्धा मिश्र ने कहा शासन में विचार चल रहा है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, उनका अनुपालन कराया जाएगा।

No comments:
Write comments