लगातार बढ़ रही गर्मी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। चार मई से स्कूल सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक खुलेंगे। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश भेज दिए गए हैं। बुधवार से वहां समय बदल जाएगा। निजी स्कूलों में भी बुधवार तक सूचना पहुंच जाएगी। निजी स्कूलों में यह नियम पांच मई से लागू होगा।
No comments:
Write comments