डीएम अंकल ने आखिर बच्चों की फरियाद सुन ली। भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने सात मई के बाद कक्षा आठ तक के सभी कॉन्वेंट, पब्लिक, सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं।एडीएम सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सात मई तक कक्षा आठ तक के स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। आठ मई को रविवार है। ऐसे में नौ मई से विद्यालयों को बंद रखने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। अगर गर्मी का प्रकोप कम होता है, तो स्कूलों को फिर खोलने की अनुमति मिल सकती है। उधर, अधिकांश कॉन्वेंट व पब्लिक स्कूलों में 12 से 14 मई के बीच गर्मी की छुट्टियां हो जाएंगी। ऐसे में दोबारा स्कूल जुलाई के पहले सप्ताह में ही खुलेगा।आगरा: डीएम अंकल ने आखिर बच्चों की फरियाद सुन ली। भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने सात मई के बाद कक्षा आठ तक के सभी कॉन्वेंट, पब्लिक, सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं।एडीएम सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सात मई तक कक्षा आठ तक के स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। आठ मई को रविवार है। ऐसे में नौ मई से विद्यालयों को बंद रखने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। अगर गर्मी का प्रकोप कम होता है, तो स्कूलों को फिर खोलने की अनुमति मिल सकती है। उधर, अधिकांश कॉन्वेंट व पब्लिक स्कूलों में 12 से 14 मई के बीच गर्मी की छुट्टियां हो जाएंगी। ऐसे में दोबारा स्कूल जुलाई के पहले सप्ताह में ही खुलेगा।
No comments:
Write comments