DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 4, 2016

बरेली : कमीशन ले शिक्षा विभाग चलवा रहा स्कूल, 300 से अधिक स्कूलों की मान्यता नही

बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार किस चरम पर है यह किसी से छिपा नहीं है। अधिकारियों की शह पर शिक्षा को बिना मान्यता बेचा जा रहा है। 300 से अधिक अवैध स्कूल चल रहे हैं। इनसे सीधे कमीशन लिया जा रहा है। तब जबकि शासन व कमिश्नर पहले इन स्कूलों को सील करने के आदेश जारी कर चुके हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर कागजों की पूर्ति कर ली। सदर बाजार स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल, टाइनीटॉस स्कूल सीबीगंज, जैन एकेडमिक इंग्लिस स्कूल, एमपी सिंह पब्लिक स्कूल अभयपुर, सेंट मेरीज कांवेंट स्कूल फरीदपुर, सूरज लक्ष्मी जूनियर हाईस्कूल बंजरिया, विलियम बूथ मेमोरियल स्कूल सिविल लाइंस, होली मिशन इंग्लिश स्कूल सदर बाजार, रामादेवी पब्लिक स्कूल मथुरापुर बसंतपुर समेत कई स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं। इन्होंने मान्यता के लिए फाइल जमा की थी लेकिन विभाग ने मानक पूरे नहीं होने के चलते नहीं दी। स्कूल प्रबंधक दूसरी बात कह रहे हैं, विभाग को कमीशन नहीं दिया, इसलिए फाइल लंबित कर दी। स्कूलों का आरोप है कि बेसिक शिक्षा विभाग में कोई भी काम बिना कमीशन के नहीं होता।

No comments:
Write comments