DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, May 4, 2016

मैनपुरी : आज से ऑनलाइन निरीक्षण आख्या भेजने के निर्देश, खंड शिक्षाधिकारी नहीं भेज रहे निरीक्षण आख्या

परिषदीय विद्यालयों की निरीक्षण आख्या अब हर दिन अधिकारियों को शासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन भेजनी होगी। जो अधिकारी ऑनलाइन आख्या नहीं भेजेंगे उनके विरुद्ध शासन से सीधी कार्रवाई की जाएगी। नवीन शिक्षा सत्र में एक अप्रैल से लागू हुई इस व्यवस्था के तहत जिले के किसी भी शिक्षाधिकारी ने अभी तक कोई भी निरीक्षण आख्या शासन को ऑनलाइन नहीं भेजी है। शासन ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि 4 मई से प्रत्येक खंड शिक्षाधिकारी जितने भी विद्यालयों का निरीक्षण करेगा हर दिन की रिपोर्ट शासन की वेबसाइट पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को उपलब्ध कराएगा। परिषदीय विद्यालयों में बिगड़ी व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए शासन हर स्तर पर कार्य कर रहा है। लेकिन अधिकारी शासन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से लागू नहीं कर रहे हैं। शासन ने प्रत्येक खंड शिक्षाधिकारी को हर दिन एक विद्यालय में जाकर पूरे दिन वहां की व्यवस्थाओं को देखने, अभिभावकों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के उपाय सुझाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन खंड शिक्षाधिकारी अभी तक किसी भी विद्यालय में नहीं गए हैं और न ही अभिभावकों से सुझाव लिए हैं। जबकि नए शिक्षा सत्र का एक महीना बीत चुका है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। 1अधिकारी कहिन1‘सभी खंड शिक्षाधिकारियों को शासन की मंशा से अवगत करा दिया गया है। जो भी एबीएसए विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे, निरीक्षण आख्या आज से ही ऑनलाइन वेबसाइट पर भेजने की व्यवस्था लागू की जाएगी। सभी प्रधानाध्यापक समय पर विद्यालय खोलें और छात्र-छात्रओं की संख्या बढ़ाएं।

No comments:
Write comments