DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, May 3, 2016

बदायूं : एसएमसी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक के बीच में विवाद, पिस रहे हैं विद्यार्थी , एडी बेसिक ने किया स्कूल का निरीक्षण


दूध वितरण में खेल कर रहा उझानी बा विद्यालयएडी बेसिक ने उझानी के बा विद्यालय का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि 3 लीटर दूध ही विद्यालय में आता है। जबकि छात्रओं की संख्या के अनुसार लगभग 13 किलोग्राम दूध लिया जाना चाहिए। पंजीकृत 88 छात्रओं ने 27 छात्रएं उपस्थित मिलीं। जिससे नाराज एडी बेसिक ने बीएसए प्रेम चंद्र यादव को विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

छात्र-छात्रओं को यूनीफार्म का वितरण न होने, मध्यान्ह भोजन में अनियमितता आदि तमाम शिकायतों पर एडी बेसिक शशि देवी शर्मा ने उझानी विकास क्षेत्र के बरसुआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। पता चला कि ज्यादातर छात्र-छात्रओं को यूनीफार्म का वितरण नहीं किया गया है। एसएमसी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक के विवाद की सजा बच्चों को भुगतनी पड़ रही है। निरीक्षण आख्या तैयार कर ली गई है। जो सर्व शिक्षा अभियान की परियोजना को भेजी जाएगी।बच्चों को यूनीफार्म का वितरण न होने की शिकायत परियोजना और मंडलायुक्त से की गई थी। जिसके आधार पर एडी बेसिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं। बमुश्किल 40 प्रतिशत बच्चे उपस्थित मिले। अध्यक्ष संजय सिंह और प्रधानाध्यापक विमला वती को बुलाया गया। विमला वती ने अध्यक्ष पर सहयोग न करने का आरोप लगाया तो संजय सिंह ने यूनीफार्म की गुणवत्ता सही न होने की वजह से बच्चों को वितरण करने से इंकार कर दिया। यूनीफार्म की गुणवत्ता भी सही नहीं मिली। कपड़ा लेकर स्थानीय टेलर से सिलाई कराने की बजाय ठेकेदार से बनी बनाई यूनीफार्म खरीद ली गई थी। सूत्रों ने बताया कि परिजनों को भड़काने की वजह से बच्चों ने भी खराब गुणवत्ता की यूनीफार्म लेने से इन्कार कर दिया था। जिसके चलते विद्यालय में यूनीफार्म उपलब्ध मिलीं। प्रधानाध्यापक के अलावा एक अन्य शिक्षक अखिलेश यहां तैनात हैं, जबकि एक अन्य शिक्षक उर्मिलेश को अन्य विद्यालय में अटैच किया गया है। जिसके चलते शिक्षण कार्य सही नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट परियोजना को भेजी जाएगी।1बरसुआ उच्च प्राथमिक विद्यालय में आपसी विवाद के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। निरीक्षण आख्या परियोजना को भेजी जाएगी। उझानी के बा विद्यालय में भी बहुत अनियमितताएं हैं। बीएसए को निरीक्षण कर सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं

No comments:
Write comments