जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं हुई रिकवरी
रायबरेली(महराजगंज): विकास खंड क्षेत्र में प्रधानों के पास 18 सौ ¨क्वटल पिछले वित्तीय वर्ष का डंप होना बताया जा रहा है। जांच में घोटाला सामने आने पर डीएम ने शिक्षाविभाग के अधिकारियों को प्रधानों से राशन रिकवरी करने के आदेश दिए है, लेकिन पांच माह बाद भी रिकवरी नही हो सकी। दौतरा, मोन, जिहवा, समते 40 ग्राम प्रधानों पर एमडीएम के राशन के घोटाले का मामला सामने आया है। विकास खंड क्षेत्र में 18 सौ ¨क्वटल राशन का घोटाला तत्कालीन ग्राम प्रधानों ने किया था। घोटाले के बादसरकार नाम मात्र के लिए ही राशन स्कूलों को भेज रही है। इससे यह योजना महीने में दस दिनों से ज्यादा नही दौड़ पा रही है। बीईओ विश्वनाथ ने बताया कि प्रधानाध्यापकों को राशन रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। कोई भी ग्राम प्रधान राशन देने को तैयार नहीं हो रहा है। कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
No comments:
Write comments