मानदेय के लिए जमा करें प्रमाण पत्र
जागरण संवाददाता, बहराइच : मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को चालू वित्तीय वर्ष का तीन माह का राज्यांश मानदेय केवल योगदान प्रमाणपत्र पर दिए जाने की स्वीकृति मिल गई है। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी समीउल्ला खान शुएब ने बताया कि तीन माह के राज्यांश मानदेय भुगतान के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी से रमजान माह को देखते हुए सिर्फ योगदान प्रमाण पत्र के आधार पर भुगतान के लिए वार्ता की गई। उन्होंने बताया कि अन्य कागजात व प्रबंधक की उपस्थिति रमजान माह में हो पाना असंभव है। इससे मदरसा शिक्षकों को मानदेय पाने में कठिनाई होगी।1इस पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने केवल योगदान प्रमाण पत्र इसी सप्ताह जमा करवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि लाट संख्या 1446, 2108, 1891, 849, 672, 456, 273 में कार्यरत सभी शिक्षक अपना योगदान प्रमाणपत्र तत्काल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करा दें जिससे जल्द से जल्द मानदेय निर्गत कराया जा सके।
No comments:
Write comments