डीएम अजय यादव की ओर से कराए गए निरीक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग के दो स्कूलों में ताला बंद मिला था। इस आधार पर इनके सात शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि ब्लॉक मसौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रायपुर में तैनात चार शिक्षकों रश्मि कटियार, शारदा पाठक, राकेश कुमार व अनुपमा वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। यहां पर तीन सितम्बर को कृषि रक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया था। इसके अलावा दो सितंबर को सूरतगंज ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय केशरई, डीआईओएस डॉ. रामशरण सिंह के निरीक्षण में बंद मिला था। उस तिथि में ड्यूटी पर कार्यरत रहे शिक्षक एहरार अहमद, चंद्रप्रकाश सिंह और मो. सलमान कमर को सस्पेंड कर दिया गया है।
No comments:
Write comments