संवाद सहयोगी, हाथरस : जिलों से तबादला होकर आए शिक्षक व शिक्षिकाओं को अभी तक विद्यालयों में तैनाती नहीं मिल सकी है। प्रतिदिन शिक्षकों को बीएसए कार्यालय आकर अपनी हाजिरी देनी पड़ रही है। उन्हें वेतन अटकने का डर सता रहा है। शनिवार को शिक्षकों ने बीएसए से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। बीएसए ने जल्द तैनाती दिए जाने का आश्वासन दिया है। 1 जिले से साठ शिक्षक अपने-अपने जिलों में चले गए हैं और 240 शिक्षक 27 अगस्त को जिले में आ गए थे। लेकिन शिक्षकों को अभी तक विद्यालयों में नियुक्त नहीं किया गया है। रोज शिक्षकों को बीएसए कार्यालय आकर अपनी हाजिरी देनी पड़ रही है। बता दें कि शिक्षकों की तैनाती न हो पाने के कारण विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शनिवार को तमाम शिक्षकों ने बीएसए रेखा सुमन से मिलकर अपनी पीड़ा उन्हें बताई। बीएसए ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही उन्हें विद्यालयों में तैनात करा दिया जायेगा।

No comments:
Write comments