अलीगढ़ : छेरत में एक कबाड़ी के पास बोरा भरकर बेसिक शिक्षा परिषद की किताबें मिलने का मामला सामने आया है। शनिवार को क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कबाड़ की दुकान पर बेसिक शिक्षा परिषद की किताबें देखीं। कबाड़ी से पूछने पर पता चला कि धौर्रामाफी स्थित किसी सरकारी स्कूल के शिक्षक ने किताबें लाकर दी हैं। इसकी शिकायत एबीएसए ने बीएसए धीरेंद्र यादव से की। बीएसए का कहना है कि ये काफी अफसोसजनक घटना है, मामले का पता कराया जाएगा।


No comments:
Write comments